Indian Railways: यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, 26 और 27 मार्च की रात रेलवे की ये सेवाएं रहेंगी ठप, यहां जानें पूरी डीटेल

Indian Railways: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए एक जरूरी खबर है. रेलवे ने कुछ घंटों के लिए अपनी अहम सेवाओं को बंद रखने का फैसला लिया है. आइए जानते हैं इस बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Indian Railways: यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट

Indian Railways: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए एक जरूरी खबर है. अगर आप 26 मार्च की रात से 27 मार्च की सुबह के बीच टिकट बुक करने, कैंसिल करने या पीएनआर स्टेटस चेक करने की सोच रहे हैं, तो आपको परेशानी हो सकती है. रेलवे ने कुछ घंटों के लिए अपनी अहम सेवाओं को बंद रखने का फैसला लिया है. आइए जानते हैं इस बारे में- 

यह भी पढ़ें- LPG Gas Booking Rules: गैस बुकिंग की 35 द‍िन की खबर को सरकार ने बताया गलत, कहा अफवाहों पर ना करें भरोसा

नॉर्दर्न रेलवे के अनुसार, यह बंदी सिस्टम मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार के कारण की जा रही है. दिल्ली क्षेत्र में पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा, जिसके कारण कई सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी.

किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?

इस दौरान कई महत्वपूर्ण सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी. यात्री न तो ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे और न ही काउंटर से टिकट मिल पाएगा. पीएनआर स्टेटस चेक करने की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी. अगर किसी यात्री को टिकट कैंसिल करनी है, तो वह भी इस समय संभव नहीं होगा. चार्ट तैयार करने और उससे जुड़ी सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी. इसके अलावा तत्काल टिकट बुकिंग जैसी जरूरी सेवाएं भी इस दौरान काम नहीं करेंगी.

Advertisement
कब तक बंद रहेंगी सेवाएं?

रेलवे की ये सेवाएं 26 मार्च 2026 की रात 11:45 बजे से बंद हो जाएंगी और 27 मार्च की सुबह 4:45 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी. यानी करीब 5 घंटे तक यात्री इन सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने सभी जरूरी काम पहले ही निपटा लें. अगर आपको टिकट बुक करनी है, कैंसिल करनी है या कोई जानकारी लेनी है, तो यह काम 26 मार्च की रात 11:45 बजे से पहले कर लें. ऐसा करने से आप आखिरी समय की परेशानी से बच सकते हैं. रेलवे का कहना है कि यह अस्थायी परेशानी भविष्य में बेहतर सुविधा देने के लिए है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
क्या सनोज मिश्रा गंदे तरीके से टच करता था... मोनालिसा की मां ने बताई पूरी कहानी
Topics mentioned in this article