IRCTC ने यात्र‍ियों के ल‍िए शुरू की नई सुव‍िधा, एक QR कोड से पता चल जाएगा खाना क‍ितना है पुराना

IRCTC ने क्यूआर कोड (QR कोड) की सुविधा शुरू की है, जो फूड पैकेट्स पर लगा होगा. इन QR कोड को स्कैन करते ही खाना बनने का समय, पैकिंग की तारीख समेत अन्य जरूरी डिटेल्स सामने आ जाएंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IRCTC ने शुरू की QR कोड की सुविधा

Indian Railways QR Code System: अधिकतर रेलवे यात्रियों की खाने को लेकर काफी ज्यादा समस्याएं रहती हैं. यात्रियों की पुरानी शिकायत यही रही है, कि उन्हें बासी या बेस्वाद खाना परोसा जा रहा है. इसी समस्या को देखते हुए IRCTC ने क्यूआर कोड (QR कोड) की सुविधा शुरू की है, जो फूड पैकेट्स पर लगा होगा. इन QR कोड को स्कैन करते ही खाना बनने का समय, पैकिंग की तारीख समेत अन्य जरूरी डिटेल्स सामने आ जाएंगी. यह फैसिलिटी अवैध वेंडरों पर रोक लगाने और यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी.

यह भी पढ़ें: कैसे शुरू कर सकते हैं EV चार्जिंग स्टेशन? जानिए कितनी होती है कमाई और किन-किन चीजों की होती है जरूरत

फूड सेफ्टी सुपरवाइजर भी होंगे तैनात

IRCTC द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, ट्रेन में काम करने वाले सभी ऑथराइज्ड वेंडर, हेल्पर और स्टाफ के लिए उनके नाम से बने QR कोड वाले आईडी कार्ड रखना अनिवार्य कर दिया गया है. इससे यह आसानी से पता लगाया जा सकेगा कि कौन सा वेंडर ऑथराइज्ड है और कौन नहीं. इसका उद्देश्य ऑनबोर्ड कैटरिंग सर्विस के बेहतर मैनेजमेंट के साथ‑साथ यात्रियों को सुरक्षित और क्वालिटी वाला भोजन उपलब्ध कराना है. इसके अलावा, खाने की साफ‑सफाई और क्वालिटी पर नजर रखने के लिए बेस किचन में फूड सेफ्टी सुपरवाइजर भी तैनात किए जाएंगे. इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन ही परोसा जाए.

QR कोड से क्या-क्या जानकारियां मिलेंगी?

वेंडरों के आइडेंटिटी कार्ड में लगे QR कोड को स्कैन करने पर उनके नाम, आधार नंबर, मेडिकल फिटनेस और पुलिस वेरिफिकेशन से जुड़ी जानकारी सामने आ जाएगी. इससे यह साफ‑साफ पता चल सकेगा कि ट्रेन में खाना बेचने वाला वेंडर ऑथराइज्ड है या नहीं. इसके अलावा, अवैध वेंडिंग पर रोक लगाने के लिए खाने के पैकेट्स पर भी QR कोड लगाया जाएगा. इस QR कोड को स्कैन करने पर उस किचन का नाम और मैन्युफैक्चरिंग डेट जैसी अहम जानकारी होगी. रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इन नई सुविधाओं से खराब और एक्सपायर्ड भोजन की सप्लाई पर रोक लगेगी. इससे खाने की क्वालिटी, साफ‑सफाई और फूड सेफ्टी में सुधार होगा और यात्रियों को बेहतर भोजन मिल सकेगा.

IRCTC शुरू करेगी एडवांस किचन 

IRCTC ने एडवांस किचन शुरू करने का भी फैसला किया है. इन किचनों में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि खाना बनाने के पूरे प्रोसेस पर नजर रखी जा सके और साफ‑सफाई बनी रहे. साथ ही खाने की क्वालिटी को और बेहतर बनाने के लिए अब खाना बनाने में अच्छे और ब्रांडेड कच्चे माल का इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें कुकिंग ऑयल, आटा, चावल, दाल, मसाले, पनीर और डेयरी प्रोडक्ट्स जैसी चीजें शामिल होंगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran की मुश्किलें बढ़ीं! 6 देशों ने Hormuz पर निंदा की, Safe Passage की मांग | Iran Attack Israel
Topics mentioned in this article