Indian Railways: अगले महीने इस रूट पर 4 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, रेलवे ने दी जानकारी, सफर करने से पहले पढ़ लें जरूरी अपडेट

जोधपुर रेल मंडल के मेडता रोड स्टेशन यार्ड में अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है जिसके चलते भारतीय रेलवे ने मई के महीने में कई ट्रेनों को कैंसिल और कुछ को डायवर्ट करने का फैसला लिया है. आइए जानते हैं इन ट्रेनों के बारे में....

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मई महीने में कैंसिल रहेंगी ट्रेनें

Indian Railways Cancelled List: एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा के लिए बड़ी संख्या में लोग भारतीय रेलवे पर निर्भर रहते हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे रोज़ाना सैकड़ों ट्रेनों का संचालन करता है. ऐसे में ट्रेनों से जुड़ी किसी भी तरह की छोटी या बड़ी अपडेट यात्रियों के लिए जानना बेहद जरूरी हो जाता है. दरअसल, मेंटेनेंस कार्य, तकनीकी कारणों या अन्य कारणों के चलते भारतीय रेलवे समय‑समय पर कुछ ट्रेनों को रद्द (कैंसिल) करता है, वहीं कई ट्रेनों के मार्गों में बदलाव भी किया जाता है.

यह भी पढ़ें: अब और तेज दौड़ेंगी मुंबई-नागपुर ट्रेनें, भारतीय रेलवे ने हटाई स्पीड लिमिट

मई महीने में ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

जोधपुर रेल मंडल के मेडता रोड स्टेशन यार्ड में अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है जिसके चलते भारतीय रेलवे ने मई के महीने में कई ट्रेनों को कैंसिल और कुछ को डायवर्ट करने का फैसला लिया है. यह अपडेट रेलवे ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर दिया है. 


ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

  • गाड़ी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस 24.05.26 को रद्द रहेगी.  
  • गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 25.05.26 को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 22977, जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस  24.05.26 को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 22978, जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेस 24.05.26 को रद्द रहेगी.

आंशिक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 22422, जोधपुर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस 24.05.26 को जोधपुर की जगह डेगाना से चलेगी. यह ट्रेन जोधपुर-डेगाना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 14721, जोधपुर-बाड़मेर एक्सप्रेस 24.05.26 को जोधपुर की जगह बीकानेर से संचालित होगी. यह रेलसेवा जोधपुर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 14722, अंबेर-जोधपुर एक्सप्रेस 23.05.26 को अंबेर से बीकानेर तक ही संचालित होगी. यह बीकानेर-जोधपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 24.05.26 को हिसार से डेगाना तक ही चलेगी. डेगाना-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस 24.05.26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी और डेगाना तक ही चलेगी. यह डेगाना-जोधपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी.

यह भी पढ़ें: Toll Tax Payment New Rule: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर पूरी तरह बंद हो जाएगा कैश पेमेंट, जानिए बिना FASTag वाली गाड़ियों को कैसे करना होगा भुगतान 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Child Marriage Free India: राजस्थान के 8 साल के बच्चे ने एक फोन कॉल से रुकवाया बाल विवाह
Topics mentioned in this article