Google Maps Set Arrival Time Feature: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऑफिस हो या फिर किसी मीटिंग में जाना हो अक्सर एक चीज की समस्या सभी के साथ आती है और वह है ट्रैफिक, अक्सर लोग ट्रैफिक के चलते लेट हो जाते हैं या फिर कहीं अनजान जगह जाते हैं तो रास्ते के लिए गूगल मैप की मदद लेते हैं. Google Maps से लोगों को कहीं भी जाना हो वह आसान हो जाता है, क्योंकि गूगल मैप रास्ता बता देता है और बार-बार लोगों से पूछना नहीं पड़ता.
यह भी पढ़ें:- Bank Locker Rule: क्या बैंक लॉकर में Gold और कीमती सामान सेफ है? गायब हुआ तो कौन लेगा जिम्मेदारी, जानिए क्या कहता है नियम
Google Maps एक स्मार्ट समाधान बनकर लोगों की मदद कर रहा है, जो न सिर्फ रास्ता बताता है बल्कि यह भी सुझाव देता है कि घर से निकलने का सही समय क्या होना चाहिए? जी हां, यह आपने बिल्कुल सही पढ़ा है. दरअसल, गूगल मैप्स का इस्तेमाल लगभग हर किसी ने किया है, लेकिन बहुत कम लोग ही गूगल के फीचर के बारे में यह जानते हैं. चलिए आपको बताते हैं Google Maps Set Arrival Time Feature क्या है और इसे फोन में कैसे सेट करें.
Google Maps का Set Arrival Time पहुंचने का समय सेट करें. यह फीचर ऑफिस, मीटिंग या स्कूल समय पर पहुंचने में बहुत मददगार है. यह फीचर रास्ते के ट्रैफिक, रेड लाइट और दूरी का विश्लेषण करके आपको बताता है कि घर से कितने बजे निकलना है, ताकि आप समय पर पहुंच सकें और आपको किसी भी परेशानी सामना नहीं करना पड़े.
फीचर का उपयोग कैसे करें
Google Maps खोलें और अपनी डेस्टिनेशन सर्च करें. Directions पर क्लिक करें और फिर ऊपर दाहिनी ओर (right side) थ्री-डॉट्स पर क्लिक करें. Set depart or arrive time को चुनें. Arrive by (तक पहुंचना है) विकल्प में वह समय भरें जब आप ऑफिस या मीटिंग पहुंचना चाहते हैं. Google Maps आपको नोटिफाई कर देगा कि ट्रैफिक के हिसाब से आपको घर से कब निकलना चाहिए.
Google Maps का Feature क्या काम करेगायह फीचर लाइव ट्रैफिक का विश्लेषण करता है, जिससे आप जाम से बच सकते हैं. 'Remind me to leave' (निकलने का रिमाइंडर) फीचर के जरिए समय पर अलर्ट मिलता है. यह विशेष रूप से सुबह के समय या जरूरी मीटिंग्स के लिए बहुत उपयोगी है.














