आधार कार्ड में नाम की गलती से छात्रा का नहीं हुआ एडमिशन, आपके साथ हो ऐसा तो यूं ठीक करें Aadhaar Card में अपना नाम

आजकल आधार कार्ड अपडेट करना बहुत ज्यादा आसान हो गया है इसके लिए आपको आधार केंद्र पर लंबी लाइनों में लगने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. आप बस घर बैठे आसानी से डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आधार कार्ड में कैसे नाम अपडेट करें?

Aadhaar Card Name Update: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक कॉलेज छात्रा ने डॉक्यूमेंट्स में नाम की गड़बड़ी से परेशान होकर जहर खा लिया. दानपुर थाना क्षेत्र के सालरा पाड़ा गांव की रहने वाली छात्रा पूजा का कॉलेज में एडमिशन नहीं हो पा रहा था. इसकी वजह उसके 2 दस्तावेजों में अलग-अलग नाम होना था. छात्रा का मार्कशीट में सही नाम दर्ज था, लेकिन आधार कार्ड में नाम गलत होने से उसे परेशानी का सामना करना पड़ा. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आधार कार्ड में आसानी से नाम कैसे अपडेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: लंबी लाइनों में लगने की छुट्टी! अब Rapido App पर भी मिलेंगे मुंबई मेट्रो के टिकट, जान लें काम की बात

आधार कार्ड में डिटेल्स अपडेट

आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड सबसे ज्यादा जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है. नया सिम कार्ड लेना हो या फिर बैंक में अकाउंट खुलवाना हो आधार कार्ड की जरूरत लगभग हर एक कार्य में पड़ती है. ऐसे में अगर कोई भी डिटेल गलत होती है तो अपडेट कराना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है वरना कई कार्य अटक सकते हैं. आजकल आधार कार्ड अपडेट कराना बहुत ज्यादा आसान हो गया है इसके लिए आपको आधार केंद्र पर लंबी लाइनों में लगने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. आप बस घर बैठे आसानी से डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं आधार कार्ड में नाम अपडेट करने का पूरा प्रोसेस.

नाम अपडेट करने का पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

स्टेप 1- सबसे पहले आधार ऐप में लॉगिन करें.

स्टेप 2- अब यहां Update My Aadhar पर जाएं और Name Update पर टैप करें.

स्टेप 4- अब मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्स दर्ज कर दें.

स्टेप 5- इसके बाद फीस भरकर सबमिट करना होगा.

स्टेप 6- यहां आप अपडेट स्टेटस में जाकर अपना स्टेटस भी पता कर सकते हैं.

Aadhaar App में एड्रेस कैसे करें अपडेट?

स्टेप 1- इसके लिए भी आधार ऐप पर जाएं.

स्टेप 2- यहां Update My Aadhar पर जाएं और Address Update पर टैप करें.

स्टेप 3- अब जो आप डॉक्यूमेंट्स प्रूफ के लिए सबमिट करेंगे, उसे ही यहां भी दर्ज करें.

स्टेप 4- डॉक्यूमेंट और डिटेल्स भरने के बाद शुल्क का भुगतान कर दें.

स्टेप 5- पेमेंट के बाद रिक्वेस्ट सबमिट कर दें.

Featured Video Of The Day
हरभजन सिंह और...राघव चड्ढा के पंजाब से दो तिहाई सांसद तोड़ने से क्या होगा?
Topics mentioned in this article