PAN Card Update: पैन कार्ड में कैसे करें नाम, पता और मोबाइल नंबर अपडेट? जानिए पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

PAN Card Update Process: अगर आपको भी पैन कार्ड अपडेट कराना है, तो यह खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको पैन कार्ड में नाम, पता और मोबाइल नंबर अपडेट करने का आसान और स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पैन कार्ड कैसे अपडेट करें?

PAN Card Update: बैंक खाता खुलवाने से लेकर प्रॉपर्टी खरीदने तक, हर बड़े ट्रांजैक्शन में पैन कार्ड बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है. लेकिन अक्सर नाम की स्पेलिंग में फर्क, पुराना पता या बदला हुआ मोबाइल नंबर जैसी छोटी सी गलती बड़े काम अटका देती है. कई बार जानकारी न होने के कारण लोग गलतियों को सुधारने के लिए एजेंटों के चक्कर काटते हैं. आपको बता दें, कि आप पैन कार्ड घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं. अगर आपको भी पैन कार्ड अपडेट कराना है, तो यह खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको पैन कार्ड में नाम, पता और मोबाइल नंबर अपडेट करने का आसान और स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: चोरी या गुम हो गया राशन कार्ड? जानिए Duplicate Ration Card बनवाने का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रोसेस

पैन कार्ड अपडेट करने का ऑनलाइन प्रोसेस

  • सबसे पहले NSDL (Protean eGov) या UTIITSL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • "Changes/Correction in PAN" ऑप्शन सिलेक्ट करें.
  • PAN नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल जैसी बेसिक जानकारी भरें.
  • इसके बाद 15 अंकों का एक टोकन नंबर जनरेट होगा.
  • अब जिस डिटेल में बदलाव करना है, उसे सिलेक्ट करें और सही जानकारी भरें.
  • जरूरी डॉक्युमेंट्स जैसे पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, जन्मतिथि का सबूत, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें और फॉर्म सबमिट करें.
  • आखिरी में acknowledgement स्लिप डाउनलोड करें. इसी से आप आगे चलकर अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.

कितनी है फीस?

भारत में रहने वालों के लिए अपडेट फीस 50 रुपए (GST सहित), विदेश में रहने वालों के लिए लगभग 959 रुपए है. 

कितने दिन में मिलता है अपडेटेड पैन कार्ड?

पैन कार्ड को अपडेट करने और सही तरीके से सबमिट करने के बाद अपडेटेड पैन कार्ड लगभग 15 से 20 वर्किंग डेज में मिल जाता है. इसके अलावा अगर डॉक्युमेंट्स या डिटेल्स में कुछ गलती होती है, तो समय ज्यादा भी लग सकता है.

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | 'कौन तुझे यूँ प्यार करेगा' से सजी शाम Manoj Muntshir के नाम | Poetry
Topics mentioned in this article