Aadhaar Card में कैसे अपडेट करें अपना पता? जानिए Address Proof के बिना एड्रेस अपडेट करने का तरीका

Aadhaar Card Address Update Process:आज हम आपको बताने जा रहे हैं आप आधार कार्ड में बिना बिजली के बिल या अन्य Address Proof के कैसे अपना पता अपडेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिना एड्रेस प्रूफ के आधार कार्ड में पता कैसे अपडेट करें?
AI

Aadhaar Card Address Update: आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड सबसे ज्यादा जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक हैं. बैंक में अकाउंट खुलवाना हो या सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो आधार कार्ड की जरूरत लगभग हर एक कार्य में पड़ती है. ऐसे में समय-समय पर आधार कार्ड की डिटेल्स को अपडेट करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है, वरना कई जरूरी काम अटक सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं आप आधार कार्ड में बिना बिजली के बिल या अन्य Address Proof के कैसे अपना पता अपडेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस...

इस ऑप्शन से कर सकते हैं अपडेट

बिना किसी एड्रेस प्रूफ के पता अपडेट करने के लिए आपको Head of Family (HOF) Based Address Update के ऑप्शन को चुनना होगा. इसकी मदद से आप आसानी से अपने आधार कार्ड में पता अपडेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस..

यह भी पढ़ें: खेत में खड़े-खड़े मिट्टी की स्थिति जान सकेंगे किसान, सरकार लेकर आई नई ऐप, जानें कैसे करेगी काम

क्या है पूरा प्रोसेस?

  • सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में नई आधार ऐप डाउनलोड करें.
  • अब अपने आधार नंबर और अन्य डिटेल्स की मदद से ऐप में लॉग इन कर लें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे  Services पर क्लिक करें.
  • इसमें Address Update के ऑप्शन को चुनें.
  • इसके बाद आपको Head of Family (HOF) Based Address Update के ऑप्शन पर टैप करना होगा.
  • अब आप परिवार के उस सदस्य का आधार नंबर दर्ज करें जिसके जरिए आप आधार कार्ड का एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं.
  • इसके बाद मेन्यू में परिवार के सदस्य के साथ अपना रिश्ता चुनें और प्रूफ अपलोड कर दें. इसके लिए आप मैरिज सर्टिफिकेट या राशन कार्ड अपलोड कर सकते हैं.
  • अगर आपके पास वेरिफिकेशन के लिए कोई डॉक्यूमेंट नहीं है तो आप UIDAI का 'Self-Declaration Form' डाउनलोड कर लें.
  • इस फॉर्म को डाउनलोड कर भरें और अपलोड कर दें.
  • अब इसके बाद फीस सबमिट करें और SRN नंबर नोट कर लें.

परिवार के सदस्य से लें अप्रूवल

  • पता अपडेट करने के लिए परिवार के सदस्य का अप्रूवल लेना बेहद जरूरी है.
  • इसके लिए परिवार के जिस सदस्य के आधार पर अपना पता बदलवाया है उसके आधार नंबर से आधार ऐप में लॉग इन करें.
  • फिर My Head of Family Requests पर क्लिक करें.
  • अब आपको रिक्वेस्ट दिखेगी, इसे अप्रूव करवा दें.
  • अप्रूवल के कुछ दिनों बाद आधार कार्ड में पता अपडेट हो जाएगा.
Featured Video Of The Day
Noida workers protest: मजदूरों ने क्यों किया प्रदर्शन? कैमरे पर बताई आपबीती, बोले- हमारी क्या गलती
Topics mentioned in this article