दिल्ली से लापता हुए लोगों को ट्रैक कैसे करें? ये रही ऑफिशियल वेबसाइट, जानें पूरा प्रोसेस

Delhi Missing People: दिल्ली पुलिस ने लापता लोगों की जानकारी और उनका स्टेटस जानने के लिए ZIPNET (Zonal Integrated Network) नाम की एक आधिकारिक वेबसाइट बनाई है. यहां लापता लोगों के अलावा अज्ञात शवों और अज्ञात व्यक्तियों से जुड़ी जानकारी भी देखी जा सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली से लापता हुए लोगों को ट्रैक कैसे करें?

How to Track Delhi Missing People: साल 2026 के पहले दो हफ्तों में सामने आए आंकड़ों ने पब्लिक सेफ्टी को लेकर गंभीर चिंता बढ़ा दी है. PTI के अनुसार, दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साल 2026 के पहले 15 दिनों में राजधानी में 807 लोग लापता होने की शिकायत दर्ज की गई है. कुल मामलों में से 509 महिलाएं और लड़कियां लापता हैं, जबकि 298 मामले पुरुषों से जुड़े हैं. दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, हर दिन औसतन 54 लोग लापता हो रहे हैं. इनमें 191 मामले नाबालिगों के हैं, जबकि 616 मामले एडल्ट्स से जुड़े हैं. वहीं, पुलिस अब तक 235 लापता लोगों को ढूंढने में सफल रही है, लेकिन करीब 572 लोग अभी भी लापता हैं.

यह भी पढ़ें: Train Cancelled: यात्रिगण कृप्या ध्यान दें! मई-जून तक कैंसिल हैं ये ट्रेनें, यात्रा करने से पहले पढ़ लें ये लिस्ट

लापता लोगों को ट्रैक करने के लिए वेबसाइट

दिल्ली पुलिस ने लापता लोगों की जानकारी और उनका स्टेटस जानने के लिए ZIPNET (Zonal Integrated Network) नाम की एक आधिकारिक वेबसाइट बनाई है. इस वेबसाइट का पता zipnet.delhipolice.gov.in है. यहां लापता लोगों के अलावा अज्ञात शवों और अज्ञात व्यक्तियों से जुड़ी जानकारी भी देखी जा सकती है. जब किसी व्यक्ति के लापता होने की FIR दर्ज की जाती है, तो पुलिस उस व्यक्ति की पूरी जानकारी ZIPNET वेबसाइट पर अपलोड कर देती है. इसमें FIR नंबर, लापता होने की तारीख, सीरियल नंबर, ट्रैकिंग स्टेट्स और रिपोर्ट की तारीख जैसी जरूरी जानकारियां शामिल होती हैं. इससे आम लोग भी लापता व्यक्ति की स्थिति को ऑनलाइन आसानी से ट्रैक कर सकते हैं.

कैसे करें ट्रैक? 

स्टेप-1: आधिकारिक वेबसाइट zipnet.delhipolice.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: 'Missing Persons' टैब पर क्लिक करें.
स्टेप 3: इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा, जहां आपको लापता लोगों के नाम, फोटो,  FIR नंबर समेत जरूरी जानकारी मिल जाएंगी. 

10 साल में दर्ज हुई इतने लोगों के लापता होने की रिपोर्ट

मिन्ट के अनुसार 2016 से 2026 के बीच किए गए 10 साल के एनालिसिस में लापता लोगों की संख्या को लेकर एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है. इस दौरान राजधानी दिल्ली में कुल 2,32,737 लोग लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई. दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, इनमें से करीब 1.8 लाख लोगों को ढूंढ लिया गया, लेकिन लगभग 52,000 मामले अब भी सुलझ नहीं पाए हैं. आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि हर साल लापता लोगों की संख्या लगातार बढ़ती गई है, और साल 2025 में सबसे ज्यादा महिलाएं लापता होने के मामले दर्ज किए गए.

Featured Video Of The Day
सरकारी दफ्तर में नमाज पर बवाल! क्या बोले Nitesh Rane, Waris Pathan ने भी दिया जवाब | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article