किसी की मृत्यु हो जाए तो Aadhar Card का क्या करें? जान लें डीएक्टिवेट कराने का पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

UIDAI के मुताबिक निधन के बाद आधार कार्ड डीएक्टिवेट कराना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. अगर ऐसे में आधार कार्ड एक्टिव रहता है, तो उसके गलते इस्तेमाल जैसे फर्जी सब्सिडी लेना, पेंशन निकालने या बैंक की धोखाधड़ी का खतरा बना रहता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मृत व्यक्ति का आधार कार्ड कैसे डीएक्टिवेट करें?

Aadhar Card Deactivation: आज के दौर में आधार कार्ड सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स में से एक है. सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो या फिर कोई बैंक अकाउंट खुलवाना हो, लगभग हर एक कार्य में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. लेकिन क्या आप जानते हैं अगर किसी की मृत्यु हो जाए तो उसके आधार कार्ड का क्या करें. UIDAI के मुताबिक निधन के बाद आधार कार्ड डीएक्टिवेट कराना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. अगर ऐसे में आधार कार्ड एक्टिव रहता है, तो उसके गलते इस्तेमाल जैसे फर्जी सब्सिडी लेना, पेंशन निकालने या बैंक की धोखाधड़ी का खतरा बना रहता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार कार्ड को डिएक्टिवेट कराना पूरी तरह डिजिटल है, इसके लिए किसी पेपरवर्क की जरूरत नहीं पड़ती है. 

यह भी पढ़ें: UP नंबर गाड़ी वालों के जरूरी खबर! 16 अप्रैल के बाद पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं बनवा पाएंगे ये लोग, जान लें नया नियम

कैसे कराएं आधार कार्ड को डिएक्टिवेट?

UIDAI ने MyAadhaar पोर्टल पर 'Reporting of Death of a Family Member' सर्विस शुरू की है, जो सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (CRS) से जुड़ी है. आइए जानते हैं आधार कार्ड को डिएक्टिवेट करने का पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस...

  • सबसे पहले मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) बनवाएं क्योंकि इसमें दिया गया डेथ रजिस्ट्रेशन नंबर भविष्य में काम आएगा.
  • इसके बाद MyAadhaar पोर्टल पर जाएं.
  • अब अपने आधार नंबर से लॉग इन करें और OTP से वेरिफिकेशन पूरा कर लें.
  • इसके बाद सर्विस सेक्शन में Report Death of a Family Member ऑप्शन चुनें.
  • अब मृत व्यक्ति की जानकारी भरें जैसे आधार नंबर, डेथ रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम आदि.
  • फिर OTP और बायोमेट्रिक के जरिए अपनी पहचान वेरिफाई करें.
  • इसके बाद रिक्वेस्ट सबमिट करें.

कैसे चेक करें आधार कार्ड डीएक्टिवेट हुआ कि नहीं?

आधार कार्ड डीएक्टिवेशन आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से चेक कर सकते हैं. ऑनलाइन के लिए MyAadhaar पोर्टल पर विजिट करें और 'Check Deceased Aadhaar Deactivation Status' पर जाकर डिटेल्स चेक करें. ऑफलाइन स्टेटल चेक करने के लिए आप आधार सेवा केंद्र पर जा सकते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: हर प्रवासी मजदूर को मिलेगा सिलेंडर! दिल्ली सरकार लगा रही खास कैंप, Cylinder के लिए इस डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत, जानें जरूरी बातें

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Bengal Election 2026 | 'M फैक्टर' Vs UCC, अमित शाह ने पूरा गेम बदल दिया? Muslim
Topics mentioned in this article