Credit Card को Permanently ब्लॉक कैसे करें? खुद को फ्रॉड से बचाने के लिए जरूर जान लें ये 5 बातें

How to Block Credit Card Permanently: अगर क्रेडिट कार्ड खो जाए, चोरी हो जाए या उसके गलत इस्तेमाल का शक हो, तो उसे ब्लॉक करना बहुत जरूरी हो जाता है. इससे आप खुद को फ्रॉड और अनचाहे कर्ज से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं अपने क्रेडिट कार्ड को परमानेंट ब्लॉक कैसे कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Credit Card को सुरक्षित रखने के 5 स्मार्ट तरीके

How to Block Credit Card Permanently: आज के समय में क्रेडिट कार्ड हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. शॉपिंग, ऑनलाइन पेमेंट, ट्रैवल बुकिंग से लेकर इमरजेंसी खर्च तक, हर जगह इसका इस्तेमाल होता है. लेकिन अगर क्रेडिट कार्ड खो जाए, चोरी हो जाए या उसके गलत इस्तेमाल का शक हो, तो उसे ब्लॉक करना बहुत जरूरी हो जाता है. इससे आप खुद को फ्रॉड और अनचाहे कर्ज से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं अपने क्रेडिट कार्ड को परमानेंट ब्लॉक कैसे कर सकते हैं. 

2026 में Airtel के 5 बेस्ट प्रीपेड प्लान्स, यहां जान लें किसमें मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Credit Card क्या होता है?

क्रेडिट कार्ड बैंक या फाइनेंशियल संस्था द्वारा जारी किया जाता है. यह आपको एक तय Credit Limit के अंदर पैसे खर्च करने की सुविधा देता है, जिसे बाद में चुकाना होता है. हर महीने बैंक आपको आपके खर्च और बकाया राशि का स्टेटमेंट देता है. सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह फायदेमंद है, लेकिन लापरवाही भारी नुकसान भी करा सकती है.

Credit Card को सुरक्षित रखने के 5 स्मार्ट तरीके
  • PIN और OTP किसी से शेयर न करें. अगर आपके पास एक से ज्यादा कार्ड हों, तो हर कार्ड के लिए अलग PIN रखें और किसी को न बताएं.
  • पब्लिक वेबसाइट या कंप्यूटर से पेमेंट न करें. इससे डेटा चोरी का खतरा रहता है.
  • कार्ड डिटेल्स सेव न करें. ब्राउजर या वेबसाइट पर कार्ड नंबर सेव करने से बचें.
  • सिक्योर इंटरनेट और एंटीवायरस का इस्तेमाल करें. खासकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के समय यह बहुत जरूरी है.
  • ट्रांजैक्शन पर नजर रखें, हर बिल और मैसेज ध्यान से चेक करें, जरूरत पड़ने पर तुरंत बैंक से संपर्क करें.
Credit Card को Permanently Block कैसे करें?

नंबर 1- Customer Care पर कॉल करें

Customer Care पर कॉल करने के बाद वे आपसे कुछ आम सवाल पूछते हैं. पहचान सत्यापन के बाद कार्ड तुरंत ब्लॉक हो जाता है.

नंबर 2- SMS के जरिए 

कुछ बैंक SMS से भी कार्ड ब्लॉक करने की सुविधा देते हैं.

नंबर 3- Net Banking से 

Net Banking से लॉगिन करके 'Block Credit Card' ऑप्शन चुनें. इससे भी कार्ड आसानी से ब्लॉक हो जाता है. 

नंबर 4- Mobile App से 

ये सबसे आसान और तेज तरीका. आपके पास जिस भी बैंक का कार्ड हो, उसकी ऐप को फोन में इंस्टॉल करें. इस ऐप के जरिए आप आसानी से अपने क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कर सकते हैं. 

नंबर 5- बैंक ब्रांच जाकर

अगर तमाम तरीके अपनाकर भी आप कार्ड ब्लॉक नहीं कर पा रहे हैं, तो आप अपने बैंक की ब्रांच में जानकर लिखित आवेदन देकर कार्ड बंद करवा सकते हैं.

Advertisement

ऐसे में अगर आपका क्रेडिट कार्ड गुम हो जाए या उसके गलत इस्तेमाल का शक हो, तो देरी न करें. तुरंत कार्ड को Permanently Block करें. इससे आपका पैसा, आपकी पहचान और आपका भविष्य सुरक्षित रहता है. सही समय पर सही कदम उठाकर आप बड़े नुकसान से बच सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Jammu Kashmir में दो आतंकियों के एनकाउंटर से Jaish को बड़ा झटका..एक की तलाश अभी जारी | Breaking
Topics mentioned in this article