Common Mistakes That Reduce Inverter Battery Life: गर्मी का मौसम आते ही कई जगहों पर बिजली कटौती की परेशानी बढ़ जाती है. ऐसे समय में इन्वर्टर लोगों के लिए बड़ी राहत बनता है. लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि उनका इन्वर्टर ज्यादा देर तक चल नहीं पाता है या इन्वर्टर बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. अगर आपके घर का इन्वर्टर भी जल्दी बैकअप छोड़ रहा है, तो इसके पीछे कुछ आम गलतियां जिम्मेदार हो सकती हैं. यहां हम आपको 5 ऐसी ही गलतियां बता रहे हैं.
नंबर 1- बैटरी सही तरीके से चार्ज नहीं होनाकई बार बैटरी ठीक तरह से चार्ज ही नहीं हो पाती है. अगर बैटरी पूरी तरह चार्ज नहीं हो रही, तो बैकअप भी कम मिलता है. कम वोल्टेज, खराब चार्जिंग सिस्टम या बार-बार बिजली जाने की वजह से बैटरी पूरी चार्ज नहीं हो पाती है. इस परेशानी से बचने के लिए इन्वर्टर की चार्जिंग व्यवस्था जांचें. बैटरी टर्मिनल साफ रखें और जरूरत पड़ने पर तकनीशियन से जांच करवाएं.
इन्वर्टर पर जरूरत से ज्यादा उपकरण चलाने से भी बैटरी तेजी से खत्म होती है. अगर एक साथ पंखा, कूलर, टीवी, फ्रिज और दूसरे भारी उपकरण चल रहे हैं, तो बैटरी पर दबाव बढ़ जाता है. ऐसे में केवल जरूरी उपकरण ही चलाएं, साथ ही घर के कुल बिजली लोड के हिसाब से सही क्षमता वाला इन्वर्टर इस्तेमाल करें.
नंबर 3- स्टैंडबाय मोड में बिजली खर्च होनाकई डिवाइस बंद होने के बाद भी थोड़ी बिजली खपत करते रहते हैं. मोबाइल चार्जर, टीवी या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान स्टैंडबाय मोड में भी बैटरी पर असर डालते हैं. ऐसे में अगर आप किसी डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो उनका प्लग निकालकर रखें.
गर्मी का असर इन्वर्टर बैटरी पर भी पड़ता है. ज्यादा तापमान बैटरी की क्षमता कम कर सकता है और उसकी उम्र भी घटा सकता है. ऐसे में इन्वर्टर और बैटरी को ठंडी और हवादार जगह पर रखें. सीधे धूप वाली जगह से बचाएं.
नंबर 5- पुरानी या कमजोर बैटरीइन सब से अलग हर बैटरी की एक उम्र होती है. समय के साथ बैटरी की चार्ज रखने की क्षमता कम हो जाती है. पुरानी बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होने लगती है. ऐसे में बैटरी की नियमित जांच कराएं. अगर बैटरी बहुत पुरानी हो गई है, तो उसे बदलना ही बेहतर ऑप्शन है.
- बैटरी टर्मिनल को हमेशा साफ रखें.
- घर में मौजूद उपकरणों की संख्या के हिसाब से सही क्षमता वाली बैटरी लगाएं.
- समय-समय पर सर्विस जरूर करवाएं.
- साथ ही कभी भी जरूरत से ज्यादा लोड न डालें.
इस तरह इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप इन्वर्टर बैटरी की लाइफ बढ़ा सकते हैं और लंबे समय तक बेहतर बैकअप पा सकते हैं.














