अगर आपका iPhone अचानक रुक जाता है, स्क्रीन फ्रीज हो जाती है या टच काम नहीं करता, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ज्यादातर मामलों में यह किसी बड़ी खराबी की वजह से नहीं, बल्कि छोटी-छोटी तकनीकी वजहों से होता है. सही कदम उठाकर आप इस समस्या को आसानी से ठीक कर सकते हैं. आइए जानते हैं iPhone बार-बार हैंग होने की कंडीशन में क्या करना चाहिए-
Check Book गुम हो जाए तो क्या करना चाहिए? बिना देरी किए तुरंत कर लें काम
क्यों हैंग होता है iPhone?
अक्सर फोन के बैकग्राउंड में बहुत सारी ऐप्स एक साथ चल रही होती हैं. इससे मेमोरी पर दबाव पड़ता है और फोन स्लो या फ्रीज हो सकता है. इसके अलावा, कम स्टोरेज भी एक बड़ा कारण है. जब फोन की स्टोरेज लगभग भर जाती है, तो सिस्टम को अपडेट, कैश और टेम्पररी फाइल सेव करने में दिक्कत होती है.
कम बैटरी भी फोन की परफॉर्मेंस को धीमा कर सकती है. कई बार कोई ऐप अपडेट के बाद सही से काम नहीं करती और फोन को हैंग कर देती है.
ऐप्स को करें चेकअगर आपका iPhone किसी खास ऐप को इस्तेमाल करते समय बार-बार फ्रीज हो रहा है, तो सबसे पहले उस ऐप को अपडेट करें. ऐप स्टोर में जाकर देखें कि उसका नया वर्जन उपलब्ध है या नहीं.
अगर अपडेट के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो उस ऐप को हटाकर दोबारा इंस्टॉल करें. गेम्स, वीडियो एडिटिंग और सोशल मीडिया ऐप्स ज्यादा मेमोरी इस्तेमाल करती हैं, इसलिए इन्हें समय-समय पर बंद करना फायदेमंद रहता है.
फोर्स रीस्टार्ट करेंअगर स्क्रीन बिल्कुल काम नहीं कर रही, तो फोर्स रीस्टार्ट एक तेज और सुरक्षित तरीका है. इससे आपका डेटा डिलीट नहीं होता. इसके लिए-
- वॉल्यूम अप बटन दबाकर तुरंत छोड़ें.
- वॉल्यूम डाउन बटन दबाकर तुरंत छोड़ें.
- फिर साइड बटन को दबाकर रखें.
- जब Apple का लोगो दिखे, तो बटन छोड़ दें.
कुछ सेकंड में फोन दोबारा चालू हो जाएगा. ऐसा करने पर आमतौर पर समस्या ठीक हो जाती है.
iOS अपडेट जरूर रखेंपुराना सॉफ्टवेयर भी फ्रीज होने की वजह बन सकता है. Apple समय-समय पर अपडेट जारी करता है, जिनमें बग फिक्स और परफॉर्मेंस सुधार शामिल होते हैं. सेटिंग्स में जाकर iOS अपडेट चेक करें. अपडेट से पहले फोन को चार्ज पर लगाएं और Wi-Fi से कनेक्ट रखें.
कब लें प्रोफेशनल मदद?अगर रीस्टार्ट, अपडेट और ऐप चेक करने के बाद भी फोन रोज-रोज हैंग हो रहा है, तो यह हार्डवेयर या बैटरी की समस्या हो सकती है. ऐसे में Apple सपोर्ट या सर्विस सेंटर से संपर्क करना बेहतर है.














