इंस्टाग्राम पर उत्पीड़न या ऑनलाइन विवादों से कैसे निपटें, ये टिप्स करेंगी मदद

इंस्टाग्राम ने हमारे जुड़ने, बातें करने और अपनी जिंदगी शेयर करने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है, लेकिन इनके फायदे के साथ‑साथ कुछ खतरे भी आते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इंस्टाग्राम
Freepik

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जैसे इंस्टाग्राम ने हमारे जुड़ने, बातें करने और अपनी जिंदगी शेयर करने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है, लेकिन इनके फायदे के साथ‑साथ कुछ खतरे भी आते हैं. जैसे ऑनलाइन परेशान किया जाना, बुरा बोलना, या किसी से झगड़ा हो जाना. अगर, कोई आपको अनचाहे मैसेज भेजे, बुरे कमेंट करे या सार्वजनिक रूप से बहस करे, तो ऐसी स्थिति को सही तरीके से संभालना जरूरी है. कई बार ऐसा होता ही कि आपकी पोस्ट या किसी कमेंट पर आपको ट्रोल किया जाए, तो आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना चाहिए.

यह भी पढ़ें:- क्या रात में वाई-फाई और मोबाइल इंटरनेट बंद कर देना चाहिए, जानिए साइंस असल में क्या कहता है?

समस्या को जल्दी पहचानें

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आपको किस तरह की ऑनलाइन परेशानी हो रही है. आमतौर पर यह डायरेक्ट मैसेज (DM) में गंदे, अपमानजनक या धमकी वाले मैसेज, आपके पोस्ट या रील पर नेगेटिव या बुरा व्यवहार करने वाले कमेंट, आपके नाम से चलाए जा रहे नकली या फर्जी अकाउंट और  कमेंट में जल्दी बढ़ती बहसें या झगड़े आदि के रूप में हो सकती है. जब आप पहचान लेते हैं कि किस तरह की परेशानी हो रही है, तभी आप अगला सही कदम उठा पाते हैं.

सबूत सुरक्षित रखें

किसी भी कार्रवाई से पहले, आपको मिले अपमानजनक या परेशान करने वाले कंटेंट का रिकॉर्ड रखना बहुत जरूरी है। मैसेज, कमेंट या पोस्ट के स्क्रीनशॉट लेना, घटना की तारीख और समय नोट करना और उस पोस्ट, कमेंट या प्रोफाइल के लिंक (URL) सेव करना आदि. ये सबूत आगे चलकर बहुत काम आते हैं. खासकर जब आपको यह मामला इंस्टाग्राम को रिपोर्ट करना हो या जरूरत पड़ने पर पुलिस या अन्य अधिकारियों को बताना हो.

कैसे निपटें

इंस्टाग्राम यूजर्स को परेशानियों से बचाने के लिए कई सुरक्षा विकल्प देता है. आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसे जिस व्यक्ति को ब्लॉक करेंगे, वह आपकी प्रोफाइल नहीं देख पाएगा, न ही आपको मैसेज कर सकेगा. इसमें आप उस व्यक्ति की गतिविधियों को सीमित कर सकते हैं, बिना उसे पता चले. रिस्ट्रिक्ट किया गया यूजर कमेंट तो कर सकता है, लेकिन वह कमेंट केवल वही और आप देखेंगे, बाकियों को नहीं दिखेगा. किसी बुरे मैसेज, पोस्ट या अकाउंट को सीधे इंस्टाग्राम को रिपोर्ट करें ताकि प्लेटफॉर्म कार्रवाई कर सके.

इसके अलावा अपना अकाउंट प्राइवेट कर सकते हैं, तय कर सकते हैं कि कौन आपके पोस्ट पर कमेंट कर सकता है और मैसेज सिर्फ फॉलोअर्स तक सीमित कर सकते हैं. ये सभी फीचर्स आपको ऑनलाइन सुरक्षित और नियंत्रण में रहने में मदद करते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ghaziabad Korean Case में पुलिस ने सौंपी गोपनीय रिपोर्ट! तीन बहनों की मौत में ऐप का कोई सबूत नहीं?
Topics mentioned in this article