LPG Cylinder Booking: व्हाट्सऐप से कैसे कर सकते हैं इंडेन गैस सिलेंडर की बुकिंग? यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

LPG Cylinder Booking by WhatsApp: इंडेन गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक आसान ऑप्शन मौजूद है. अब आप व्हाट्सऐप के जरिए भी इंडेन गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं. इसके लिए न तो गैस एजेंसी को बार-बार कॉल करने की जरूरत है और न ही वहां जाकर लाइन में लगना पड़ेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इंडेन एलपीजी सिलेंडर कैसे बुक करें?

LPG Cylinder Booking: मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण पूरे देश में LPG की किल्लत का संकट पैदा हो गया है. कई जगहों पर रेस्टोरेंट और ढाबे बंद हो गए हैं, तो कहीं-कहीं मेन्यू कम कर दिया है और कीमतें बढ़ा दी हैं. इसके अलावा कुछ लोगों को सिलेंडर बुक करने में भी काफी ज्यादा परेशानी हो रही है. हालांकि, इंडेन गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक आसान ऑप्शन मौजूद है. अब आप व्हाट्सऐप के जरिए भी इंडेन गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं. इसके लिए न तो गैस एजेंसी को बार-बार कॉल करने की जरूरत है और न ही वहां जाकर लाइन में लगना पड़ेगा. इसके लिए सिर्फ आपको व्हाट्सऐप पर मैसेज करना होगा और कन्फर्मेशन के बाद सिलेंडर घर पर आ जाएगा. आइए जानते हैं इंडेन गैस सिलेंडर को व्हाट्सऐप से बुक करने का पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस...

यह भी पढ़ें: LPG Shortage: कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए कैसे अप्लाई करें? क्या पूरा प्रोसेस है और क्या-क्या डॉक्यूमेंट होते हैं जरूरी

WhatsApp से कैसे करें इंडेन गैस सिलेंडर बुक?

  • सबसे पहले इंडेन का ऑफिशियल बुकिंग नंबर 7588888824 को फोन में सेव कर लें.
  • इसके बाद फोन में व्हाट्सऐप खोलें और सेव किए गए नंबर की चैट पर जाएं.
  • फिर आपको रजिस्टर्ड नंबर से इस चैट पर REFILL मैसेज करना होगा. 
  • इसके बाद सिस्टम ग्राहक की सभी जानकारी की चेक करता है
  • जानकारी सही होने पर इंडेन एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग पूरी हो जाती है.
  • बुकिंग सफल होने के बाद ग्राहकों को बुकिंग का मैसेज भेज दिया जाता है, जिसमें सिलेंडर बुकिंग से जुड़ी पूरी जानकारी दी होती है.

WhatsApp से कौन कर सकता है सिलेंडर की बुकिंग?

इंडेन की व्हाट्सऐप गैस बुकिंग सर्विस उन्हीं ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जिनका मोबाइल नंबर उनके एलपीजी कनेक्शन से रजिस्टर्ड है. अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, तो पहले आपको अपने गैस डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करके नंबर अपडेट कराना होगा. इसके बाद ही आप व्हाट्सऐप के जरिए गैस सिलेंडर बुक कर पाएंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि यह सर्विस पूरे भारत में उपलब्ध है और इससे सिलेंडर डिजिटली बुक करना बहुत आसान हो जाता है. 

इन तरीकों से भी किया जा सकता है सिलेंडर बुक

  • इंडेन मोबाइल ऐप
  • इंडेन की ऑफिशियल वेबसाइट
  • IVRS फोन कॉल बुकिंग 
Featured Video Of The Day
Delhi Building Fire BREAKING: Palam की एक इमारत में लगी भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत