सावधान! स्कैमर्स अपना रहे Digital Arrest Scam का नया तरीका, सेफ रहने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

डिजिटल अरेस्ट स्कैम में जालसाज खुद को पुलिस या सरकार एजेंसी का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल करते हैं और घंटों तक डराकर-धमकाकर घर में ही कैद होने के लिए मजबूर कर देते हैं. इससे बचने के लिए खुद को सतर्क रखना बेहद जरूरी होता है...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
डिजिटल अरेस्ट स्कैम

Digital Arrest Scam: आजकल के डिजिटल दौर में 'डिजिटल अरेस्ट' स्कैम मासूम लोगों को ठगने का सबसे नया और खौफनाक हथियार बन गया है. इसमें जालसाज खुद को पुलिस या सरकार एजेंसी का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल करते हैं और घंटों तक डराकर-धमकाकर घर में ही कैद होने के लिए मजबूर कर देते हैं. इसके बाद अधिकतर ठग पैसों की भी मांग करते हैं. इससे बचने के लिए खुद को सतर्क और सावधान रखना बेहद जरूरी है. आजकल कई खबरें भी ऐसी सामने आ रही हैं जिसमें ठग डिजिटल अरेस्ट का नया तरीका अपना रहे हैं और लोगों को ठग रहे हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: 15 अप्रैल से बदल जाएंगे ओवरलोडेड वाहनों के लिए नियम, नेशनल हाईवे पर चलने के लिए अब देना होगा इतना शुल्क, जानें जरूरी बातें

कैसे हो रहा है स्कैम?

इंडियन साइबरक्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर ने हाल ही में डिजिटल अरेस्ट लेकर आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट किया है और लोगों से सावधान रहने की अपील की है. पोस्ट में बताया गया है कि फेक पुलिस कॉल्स के नाम पर डिजिटल अरेस्ट एक नया और खतरनाक पैटर्न बनकर उभर रहा है. ऐसे में स्कैमर्ट पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर यूजर्स को डराते हैं और कुछ ऐप्स इंस्टॉल करने के लिए निर्देश फॉलो करने के लिए मजबूर कर दते हैं. कई स्कैमर्स सिग्नल (Signal) जैसे एप्स का गलत इस्तेमाल करते हैं और कम्यूनिकेशन को प्राइवेट और अनट्रेसेबल बना देते हैं. इससे सामने वाला मासूम व्यक्ति मानसिक रूप से प्रभावित हो जाता है और ठग के कंट्रोल में आ जाता है. 

लोग कैसे रहें सावधान?

डिजिटल अरेस्ट के स्कैम से बचने के लिए सतर्क रहना सबसे ज्यादा जरूरी है. इंडियन साइबरक्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के X पोस्ट में इससे सावधान रहने के लिए कुछ जरूरी टिप्स भी बताई गई हैं. आइए जानते हैं.

  • कोई भी पुलिस का अधिकारी या सरकारी एजेंसी फोन कॉल पर ऐप इंस्टॉल करने के लिए फोर्स नहीं करती है.
  • इसके अलावा कोई भी अधिकारी या सरकारी एजेंसी प्राइवेट कॉम्यूनिकेशन प्लेटफॉर्म पर इन्वेस्टिगेशन नहीं करती है.
  • कभी भी अनजान निर्देशों को फॉलो करने का रिस्क भूलकर भी न लें.
  • किसी भी अनजान लिंक या फोन नंबर पर रिएक्ट करने से पहले वेरिफिकेशन जरूर कर लें.

Advertisement


साइबर ठग हो जाए तो क्या करें?

अगर आपके साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम या किसी तरह का साइबर ठग हो जाता है तो तुरंत http://cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें. इसके अलावा आप 1930 पर भी कॉल कर सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | सम्राट आए, अपराधी थर-थर कांपे! परमाणु पर डील होगी या जंग?
Topics mentioned in this article