प्रवासी मजदूरों को कैसे मिल सकता है 5kg वाला LPG सिलेंडर? जानिए किस डॉक्यूमेंट की पड़ती है जरूरत

How to Get 5kg LPG Cylinder: गैस किल्लत की स्थिति में प्रवासी मजदूर 5 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर ले सकते हैं. खास बात ये है कि इसके लिए ज्यादा डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं होती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कैसे मिलेगा 5 किलो वाला LPG सिलेंडर?
File Photo

5kg LPG Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में LPG सिलेंडर की किल्लत देखने को मिली है. कई स्थानों पर सिलेंडर की सप्लाई बाधित होने के कारण रेस्टोरेंट और ढाबों को बंद करना पड़ा है, जबकि घरेलू उपभोक्ता भी समय पर सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे हालात में घर से दूर रहकर काम करने वाले लोग, विशेष रूप से प्रवासी मजदूर, सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें रसोई से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ऐसी स्थिति में प्रवासी मजदूर 5 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर ले सकते हैं. खास बात ये है कि इसके लिए ज्यादा डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं होती है. 

5 किलो LPG सिलेंडर के लिए किस डॉक्यूमेंट की है जरूरत?

अगर आप प्रवासी मजदूर हैं और आपके कोई भी सरकारी पहचान पत्र है तो आप LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको 5 किलो वाला FTL LPG सिलिंडर आसानी से मिल सकता है. एलपीजी संकट के इस दौर में 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर प्रवासी मजदूरों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण विकल्प बन गया है.

यह भी पढ़ें: आकाशीय बिजली गिरने से 40 मिनट पहले फोन पर आ जाएगा अलर्ट, मौसम विभाग ने बनाया खास ऐप, यूं करें इस्तेमाल

Photo Credit: Wikimedia Commons

रोज हो रही 70,000 से 75,000 5 kg FTL सिलेंडर की बिक्री

पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बुधवार को इंटर-मिनिस्टीरियल ब्रीफिंग में कहा, "औसतन हर दिन 70,000 से 75,000 5 kg FTL सिलेंडर की बिक्री होती है. अभी हम 65,000 5 kg FTL सिलेंडर की बिक्री कर रहे हैं. देश में 5 kg FTL सिलेंडर की पर्याप्त सप्लाई की जा रही है". इसके अलावा पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा यह भी बताया गया कि देश में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई सामान्य रूप से चल रही है. 

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष ने कही ये बात

आल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने एनडीटीवी से कहा, "मेरी सलाह है कि बड़े शहरों में जो गांव हैं वहां के परिवारों को भी 25 दिन में एलपीजी सिलेंडर की रिफिलिंग की सुविधा मिलनी चाहिए क्योंकि उनके परिवार बड़े हैं और उनकी LPG की खपत ज्यादा है. अभी शहरी इलाकों में रिफिलिंग 25 दिन में और ग्रामीण इलाकों में एलपीजी सिलेंडर की रिफिलिंग 45 दिन में की जा रही है".

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War BREAKING: हार मान गया America? Trump का बड़ा बयान! छोड़ेगा ईरानी सरजमीन | War News
Topics mentioned in this article