आधार कार्ड से जुड़े पुराने मोबाइल नंबर को नए नंबर से कैसे बदलें? घर बैठे कर लें ये काम

Aadhaar Card Update: कई बार ऐसा होता है कि लोग नया सिम कार्ड ले लेते हैं या पुराना नंबर बंद हो जाता है. ऐसी स्थिति में आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट करना जरूरी हो जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Aadhaar Card में मोबाइल नंबर कैसे बदलें?

Aadhaar Card Update: आज के समय में आधार कार्ड हमारी पहचान से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है. बैंकिंग से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक, कई कामों में आधार की जरूरत पड़ती है. यही वजह है कि आधार में दर्ज जानकारी का सही और अपडेट रहना बहुत जरूरी होता है. खासकर आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर एक्टिव होना जरूरी है, क्योंकि कई सेवाओं के लिए ओटीपी उसी नंबर पर आता है. कई बार ऐसा होता है कि लोग नया सिम कार्ड ले लेते हैं या पुराना नंबर बंद हो जाता है. ऐसी स्थिति में आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट करना जरूरी हो जाता है. अब इस काम के लिए आपको आधार सेवा केंद्र के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के नए आधार मोबाइल ऐप की मदद से आप घर बैठे खुद ये काम कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे- 

यह भी पढ़ें- इस तारीख को खाते में आएंगे PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त के पैसे, सरकार ने किया ऐलान, ऐसे करें चेक

ऐप से ऐसे करें मोबाइल नंबर अपडेट

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में आधार का नया मोबाइल ऐप खोलें.
  • आधार आधारित ऑथेंटिकेशन के जरिए लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आपको ऐप के होमपेज पर 'Services' नाम का सेक्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करने के बाद कई सुविधाएं दिखेंगी, जिनमें Update Mobile Number का विकल्प भी शामिल होगा.
  • अब, इस विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद ऐप आपको वह मोबाइल नंबर दिखाएगा जो फिलहाल आपके आधार से जुड़ा हुआ है. यहां आपको अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा जिसे आप आधार से लिंक करना चाहते हैं.
  • नंबर दर्ज करने के बाद उस नए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. ओटीपी को ऐप में डालकर उसे वेरिफाई करें. 
  • इसके बाद आपको एक ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. जैसे ही ओटीपी सही तरीके से वेरिफाई हो जाएगा, आपकी मोबाइल नंबर अपडेट करने की रिक्वेस्ट UIDAI के पास भेज दी जाएगी.
कितना लगेगा शुल्क और कितना समय लगेगा?

आधार ऐप के जरिए मोबाइल नंबर या पता अपडेट करने के लिए एक छोटा सा शुल्क देना पड़ता है. इसके लिए यूजर से लगभग 75 रुपये फीस ली जाती है. वहीं, जहां तक अपडेट होने का सवाल है, तो आमतौर पर आधार रिकॉर्ड में बदलाव होने में 10 से 15 दिन लग सकते हैं. कुछ मामलों में यह समय थोड़ा ज्यादा भी हो सकता है. अच्छी बात यह है कि आप अपने अपडेट का स्टेटस भी इसी ऐप के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Iran का बड़ा बयान: नए Supreme Leader Mojtaba Khamenei पूरी तरह सुरक्षित | Trump | Israel Iran War
Topics mentioned in this article