HDFC Bank UPI ATM Withdrawal Rules: HDFC बैंक ने फैसला लिया है कि अब UPI के जरिए ATM से कैश निकालना भी आपकी मंथली फ्री ATM ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल किया जाएगा. यह नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा. इसका मतलब है कि, अगर आपकी फ्री लिमिट खत्म हो जाती है, तो UPI‑आधारित कैश विड्रॉल पर भी वही अतिरिक्त चार्ज लगेंगे, जो ATM ट्रांजैक्शन पर लगते हैं. आइए जानते हैं आपको कितना चार्ज देना होगा और इससे जुड़ी हर जरूरी बात...
यह भी पढ़ें: Indian Railways: होली के बाद भी घर आना-जाना हुआ आसान, चलेंगी इतनी सारी स्पेशल ट्रेनें, अभी देख लें पूरी लिस्ट
कितना लगेगा चार्ज?
1 अप्रैल से HDFC बैंक के ATM पर UPI से कैश निकालना भी बिल्कुल ATM विड्रॉल की तरह माना जाएगा. यानी यह आपकी फ्री ATM लिमिट में ही गिना जाएगा. फ्री लिमिट खत्म होते ही हर ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये + टैक्स का चार्ज लगेगा.
सेविंग और सैलरी अकाउंट पर इनती ट्रांजैक्शन होती हैं फ्री
HDFC बैंक सेविंग और सैलरी अकाउंट वाले ग्राहकों को हर महीने एक तय संख्या में फ्री ATM ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है. इसमें HDFC बैंक के ATM पर 5 फ्री ट्रांजैक्शन शामिल हैं, जबकि दूसरे बैंक के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 फ्री ट्रांजैक्शन और नॉन‑मेट्रो शहरों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं. इन लिमिट को पार करते ही बैंक की ओर से चार्ज लगाया जाता है.
HDFC बैंक के किस ATM कार्ड पर फ्री होती है विड्रॉल लिमिट?
HDFC बैंक के कुछ खास करंट अकाउंट ग्राहकों को बैंक के ATM पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है. इनमें Biz Lite+, Biz Pro+, Biz Ultra+, Biz Elite+, Flexi, Plus, Activ, Ascent, Max Advantage, Max, Professional, Ecomm, Apex, Ultima, Flexi, Merchant Advantage Plus Current Account, Merchant Advantage Current Account, Supreme Current Account, Startup Current Account (पहले Smartup Alpha Current Account), Smartup Max, Smartup Growth और Giga Current Account जैसे अकाउंट शामिल हैं. इन सभी अकाउंट होल्डर्स को HDFC बैंक ATM पर कैश ट्रांजैक्शन की संख्या पर कोई लिमिट नहीं लगती, यानी वे जितनी बार चाहें फ्री में ट्रांजैक्शन कर सकते हैं.














