सोमनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, हरियाणा से चलेगी विशेष ट्रेन, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मुफ्त में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी. 8 जून 2026 को एक स्पेशल ट्रेन रवाना होगी, जिसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना

बाबा सोमनाथ के दर्शन करने की इच्छा रखने वाले हरियाणा के लोगों के लिए सुनहरा मौका आया है. राज्य सरकार 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के तहत बुजुर्गों को बिल्कुल मुफ्त में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने जा रही है. सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत होने वाली इस यात्रा के लिए 8 जून 2026 को एक स्पेशल ट्रेन रवाना होगी. अगर आप या आपकी फैमिली में कोई बुजुर्ग इस फ्री सफर का लाभ उठाना चाहता है, तो इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जून 2026 है. इसमें सीटें सीमित हैं और 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर श्रद्धालुओं को चुना जाएगा, इसलिए जितनी जल्दी हो सके अपना फॉर्म भर लें. जानिए इस यात्रा से जुड़ी पूरी डिटेल्स.

यह भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करना होगा और आसान, हिंडन नदी पर बनकर तैयार हुआ 6 लेन का पुल, जानिए जरूरी डिटेल

सोमनाथ दर्शन मुफ्त में कौन-कौन कर सकता है?

1. आवेदक की उम्र 60 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए.

2. सिर्फ हरियाणा के लोग यानी मूल निवासी ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

3. आवेदन करने वाले परिवार की सालाना कमाई 1.80 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

सोमनाथ दर्शन के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास सिर्फ एक आईडी होना जरूरी है. आप परिवार पहचान पत्र (PPP) या फैमिली आईडी पर गुजरात के सोमनाथ के इस सफर पर जा सकते हैं. इसी के जरिए ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन होंगे. 

ऑनलाइन आवेदन कहां हो रहे हैं?

अगर आप सोमनाथ दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो आवेदन के लिए आपको कहीं भटकने की जरुरत नहीं है. इस यात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. आप हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल http://saralharyana.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement

रजिस्ट्रेशन करने का तरीका क्या है?

1. पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाएं

  • अगर आप पहली बार इस पोर्टल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • सरल पोर्टल पर जाकर 'Register' ऑप्शन को चुनें.
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें.
  • एक मजबूत पासवर्ड तैयार करें.
  • अपने राज्य में 'Haryana' का चुनाव करें.
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और सबमिट कर दें.

2. योजना के लिए अप्लाई कैसे करें

  • अपने नए लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से सरल पोर्टल पर लॉग-इन करें.
  • उपलब्ध सेवाओं की सूची में से 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' का विकल्प ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
  • फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी पर्सनल जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें.
  • अपना परिवार पहचान पत्र (PPP) दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन को फाइनल सबमिट कर दें.

सोमनाथ दर्शन यात्रा में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

हरियाणा सरकार इस पूरी यात्रा का सारा खर्च जैसे ट्रेन का टिकट, रुकने की व्यवस्था और खाने-पीने का खर्च खुद उठाएगी. सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बुजुर्गों को पवित्र ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराना है. आवेदन की लास्ट डेट 6 जून 2026 है.

Featured Video Of The Day
US Chopper Crash: Indian-Origin Delta Pilot Dave Fiji की Wedding के चंद घंटों बाद दर्दनाक मौत
Topics mentioned in this article