हिमाचल से कोलकाता जाना हुआ आसान, शुरू हुई गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग, रूट समेत जरूरी डिटेल

हिमाचल प्रदेश और कोलकाता के बीच कनेक्टिविटी को आसान बनाते हुए गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12325/12326) की शुरुआत कर दी गई है. इस ट्रेन का शुभारंभ हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
Photo Credit: IANS

अगर आप हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बीच अक्सर सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. दरअसल, हिमाचल के ऊना जिले के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल के कोलकाता तक सीधी रेल सेवा शुरू हो गई है. इस रूट पर गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12325/12326) का संचालन किया जाएगा. इसकी शुभारंभ हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया. आइए जानते हैं इस ट्रेन की टाइमिंग, रूट समेत जरूरी बातें...

यह भी पढ़ें: भारतगैस कमर्शियल ग्राहकों के लिए बड़ी सुविधा, अब कई तरीकों से करें सिलेंडर बुकिंग, डिलीवरी पर DAC करना होगा शेयर

क्या है ट्रेन की टाइमिंग?

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस हर शनिवार सुबह 6:10 बजे अंब अंदौरा से रवाना होगी और करीब 31 घंटे 50 मिनट में कोलकाता पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन हर गुरुवार सुबह 7:40 बजे कोलकाता से चलेगी और शुक्रवार शाम 4:55 बजे अंब अंदौरा पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आसनसोल, पटना जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

Photo Credit: File Photo

किन लोगों को मिलेगा फायदा?

इस नई रेल सेवा से हिमाचल प्रदेश के ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पूर्वी भारत की यात्रा के लिए बेहतर और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा. साथ ही धार्मिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही. ऐसे में अगर आप भी इस रूट पर सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये सुपरफास्ट ट्रेन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. 

Advertisement

अंबाला और चंडीगढ़ के लिए भी चल सकती है ट्रेन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में अंबाला और चंडीगढ़ तक चलने वाली कई ट्रेनों को ऊना से संचालित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार प्रदेश में रेल सुविधाओं के विस्तार और आधुनिककरण के लिए लगातार कार्य कर रही है. इन ट्रेनों के संचालन से लोगों के लिए सफर करना काफी आसन और सुविधाजनक हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: प्रयागराज से SSS हुबली के लिए काचीगुड़ा होते हुए वीकली स्पेशल ट्रेन जल्द होगी शुरू, यहां देखें टाइम, डेट और पूरा शेड्यूल

Advertisement
Featured Video Of The Day
क्यों भिड़े 2 'कोचिंग किंग'? जेल जाएंगे Khan Sir?
Topics mentioned in this article