Gratuity New Rule Explained: अब 1 साल में भी मिल जाएगी ग्रेच्युटी, जानिए कौन होगा पात्र और कितनी रकम मिलेगी

Gratuity New Rule Explained: अब कुछ कर्मचारियों को ग्रेच्युटी के लिए 5 साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अब 1 साल में भी ग्रेच्युटी मिल जाएगी. आइए समझते हैं इस बारे में विस्तार से-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अब 1 साल में भी मिलेगी ग्रेच्युटी

Gratuity New Rule Explained: सरकार ने देश के श्रम कानूनों में बड़ा बदलाव किया है. ये कानून बीते 21 नवंबर 2025 से लागू भी हो चुके हैं. Code on Social Security, 2020 के तहत पुराने 9 श्रम कानूनों को मिलाकर नए नियम बनाए गए हैं. इन्हीं बदलावों में सबसे अहम बदलाव ग्रेच्युटी नियम को लेकर किया गया है. बता दें कि अब कुछ कर्मचारियों को ग्रेच्युटी के लिए 5 साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अब 1 साल में भी ग्रेच्युटी मिल जाएगी. आइए समझते हैं इस बारे में विस्तार से- 

2026 में Airtel के 5 बेस्ट प्रीपेड प्लान्स, यहां जान लें किसमें मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

1 साल में कैसे मिलेगी ग्रेच्युटी?

नए नियमों के मुताबिक, Fixed-Term Employees यानी निश्चित अवधि के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों को अब सिर्फ 1 साल की लगातार सेवा पूरी करने पर ग्रेच्युटी का हक मिल जाएगा. पहले ऐसे कर्मचारियों को 5 साल पूरे करने पर ही ग्रेच्युटी मिलती थी, जो ज्यादातर मामलों में संभव ही नहीं हो पाता था. अधिकतर लोग 5 सालों तक एक कंपनी में काम नहीं कर पाते हैं, जिससे उन्हें ग्रेच्युटी भी नहीं मिलती थी. ऐसे लोगों के लिए ये नए कानून बेहद फायदेमंद हो सकते हैं.

Fixed-Term Employee कौन होते हैं?

Fixed-Term कर्मचारी वे होते हैं, जिन्हें किसी कंपनी या संस्था में एक तय समय या प्रोजेक्टके लिए लिखित कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाता है. इनके कॉन्ट्रैक्ट में नौकरी की शुरुआत और खत्म होने की तारीख पहले से तय होती है. ये परमानेंट कर्मचारी नहीं होते.

पहले क्या था नियम?

पहले Payment of Gratuity Act, 1972 के तहत किसी भी कर्मचारी को ग्रेच्युटी पाने के लिए कम से कम 5 साल की लगातार सेवा जरूरी थी. इसी वजह से फिक्स्ड-टर्म और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का फायदा नहीं मिल पाता था.

नए नियम में क्या बदला?

नए सोशल सिक्योरिटी कोड के तहत-

  • Fixed-term कर्मचारियों को 1 साल में ग्रेच्युटी मिलेगी.
  • ग्रेच्युटी का फॉर्मूला वही रहेगा.
  • 6 महीने या उससे ज्यादा की सेवा को पूरा साल माना जाएगा.
  • भुगतान प्रो-राटा बेसिस पर होगा.
ग्रेच्युटी कैसे कैलकुलेट होती है?

ग्रेच्युटी निकालने का एक तय आसान फॉर्मूला है. 

Gratuity= (Last drawn basic salary × 15 × सेवा के साल) ÷ 26

उदाहरण से समझें तो (1 साल की सेवा पर)-

30,000 रुपये सैलरी- लगभग 17,308 रुपये
50,000 रुपये सैलरी- लगभग 28,846 रुपये
70,000 रुपये सैलरी- लगभग ₹40,385 रुपये

यहां सैलरी से मतलब Last Drawn Basic Salary से है.

Featured Video Of The Day
Manoj Bajpayee की इस Web Series पर क्यों मचा है घमासान, क्या लग जाएगी रोक | Ghooskhor Pandat
Topics mentioned in this article