अब पानी पर चलेगी मेट्रो, 18 शहरों में शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, जानें कितना हो सकता है किराया

Water Metro: देश में अब सफर का अंदाज बदलने वाला है. केंद्र सरकार ने देश के 18 शहरों में वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है. आइए जानते हैं क्या होती है वाटर मेट्रो, साथ ही जानेंगे इसका किराया कितना हो सकता है-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कोच्चि के बाद अब 18 शहरों में शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा

Water Metro: देश में जल्द ही लोगों को सफर का एक नया और शानदार तरीका मिलने वाला है. केंद्र सरकार अब 18 शहरों में वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है. इस योजना का मकसद शहरों में ट्रैफिक कम करना और लोगों को सस्ता, आरामदायक और तेज सफर देना है. सरकार ने पहले चरण में गुवाहाटी, श्रीनगर, पटना, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज जैसे शहरों को चुना है. आने वाले समय में दूसरे शहरों में भी यह सेवा शुरू की जाएगी.

क्या होती है वाटर मेट्रो?

वाटर मेट्रो एक ऐसी सेवा है, जिसमें बड़ी इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड बोट्स के जरिए लोगों को पानी के रास्ते एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जाता है. यह बिल्कुल मेट्रो ट्रेन की तरह काम करती है, लेकिन यह नदी, झील या बैकवॉटर में चलती है.

सरकार का कहना है कि वाटर मेट्रो बनाने में सामान्य मेट्रो के मुकाबले काफी कम खर्च आता है. इसमें ज्यादा जमीन की जरूरत नहीं होती और इसे जल्दी तैयार किया जा सकता है. यही वजह है कि अब देश के कई शहरों में इसे शुरू करने की योजना बनाई जा रही है.

केरल में है भारत की पहली वाटर मेट्रो 

बता दें कि भारत की पहली वाटर मेट्रो Kochi Water Metro है. इसकी शुरुआत साल 2023 में केरल के कोच्चि शहर में हुई थी. आज के समय में यह स्थानीय लोगों और टूरिस्ट दोनों के लिए बड़ी सुविधा बन चुकी है. इसमें कुल 38 स्टेशन हैं और यह रोज सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक चलती है.

Advertisement
किराया कितना है?

कोच्चि वाटर मेट्रो का किराया काफी सस्ता रखा गया है. इसमें अधिकतम टिकट करीब 40 रुपये तक है. इससे अलग रोजाना सफर करने वाले यात्री हफ्ते या महीने का पास भी बनवा सकते हैं. एक हफ्ते का पास बनवाने के लिए 180 रुपये का भुगतान करना पड़ता है. वहीं, एक महीने का पास 600 रुपये में मिलता है.

ऐसे में माना जा रहा है कि वाराणसी, श्रीनगर और दूसरे शहरों में शुरू होने वाली नई वाटर मेट्रो का किराया भी आम लोगों के बजट में होगा. यानी लोग कम पैसों में ट्रैफिक से बचते हुए आरामदायक सफर कर पाएंगे.

Advertisement
मिलेंगी ये खास सुविधाएं

वाटर मेट्रो में यात्रियों को फ्री वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सीसीटीवी कैमरे और लाइफ जैकेट जैसी सुविधाएं मिलती हैं. बोट्स में आरामदायक सीटें होती हैं और सफर के दौरान लोग खूबसूरत नजारों का आनंद भी ले सकते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में वाटर मेट्रो शहरों में सफर का बड़ा और सस्ता विकल्प बन सकती है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में लगाए जाएंगे 13 नए AQI मॉनिटरिंग स्टेशन, जानें क्या होते हैं ये, आपके इलाके में लगेंगे या नहीं

Featured Video Of The Day
US में Gautam Adani पर सभी केस खत्म, अमेरिकी न्याय विभाग ने कोर्ट में क्या कहा? | Adani Group
Topics mentioned in this article