अब नहीं रहेगा फोन में वायरस, UPI फ्रॉड और OTP थेफ्ट का डर, डाउनलोड कर लें ये सरकारी ऐप, जानें फीचर्स

भारत सरकार ने मोबाइल सिक्योरिटी को पुख्ता करने के लिए एक बेहद खास सरकारी ऐप पेश किया है, जो आपके स्मार्टफोन के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा. आइए जानते हैं इस ऐप के फीचर्स के बारे में...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मोबाइल फोन की सिक्योरिटी के लिए सरकारी ऐप

Mobile Security App: आज के डिजिटल दौर में जहां बैंकिंग और निजी डेटा आपकी उंगलियों पर है, वहीं साइबर ठगों का खतरा भी काफी बढ़ गया है. अगर आप भी फोन में वायरस, यूपीआई फ्रॉड और ओटीटी चोरी जैसे खतरों से परेशान हैं, तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है. भारत सरकार ने मोबाइल सिक्योरिटी को पुख्ता करने के लिए एक बेहद खास सरकारी ऐप पेश किया है, जो आपके स्मार्टफोन के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा. आइए इस ऐप के बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: PF Withdrawal: UPI और ATM से कितना PF निकाला जा सकता है?

फोन की सिक्योरिटी के लिए सरकारी ऐप

मैलवेयर, स्पाइवेयर, UPI फ्रॉड और OTP थेफ्ट जैसे कार्य फोन में साइलेंटली ऑपरेट होते हैं और यूजर को तब पता चलता है जब नुकसान हो चुका होता है. इन रिस्क से फोन को बचाने के लिए भारत सरकार ने MKavach2 डेवलेप किया है. यह एक मोबाइल सिक्योरिटी सॉल्यूशन है जो खासतौर से भारतीय यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है. यह ऐप डिवाइस की सिक्योरिटी लगातार मॉनिटर करता है और पोटेंशियल थ्रेट को पहचान कर यूजर को अलर्ट देता है, ताकि यूजर तुरंत एक्शन ले सके. आइए जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में...

1. सिक्योरिटी एडवाइजर (Security Advisor)
ये ऐप पूरे फोन का स्टेटस चेक करता है और यूजर को फोन की कमजोरियां बताता है जैसे अनसेफ सेटिंग्स, अनजान सोर्स.

2. थ्रेट एनालाइजर (Threat Analyzer)
ये ऐप मशीन लर्निंग की मदद से फोन में छिपे हुए खतरनाक ऐप्स को डिटेक्ट करता है.

Advertisement

3. हिडन, बैन ऐप डिटेक्शन (Hidden Banned App Detection)
ये ऐप फोन में छिपे हुए साइड लोडेड या बैन ऐप्स को सर्च करता है और यूजर को अलर्ट देता है. 

4. एडवेयर स्कैनर (Adware Scanner)
इसकी मदद से ऐप अनचाहे एडवर्टाइजमेंट ऐप को स्कैन करता है और यूजर को अलर्ट करता है.

Advertisement

5. ऐप अपडेट चेकर (App Update Checker)
ये पुराने ऐप्स की लिस्ट को दिखाता है जो अपडेट नहीं हुए हैं. 

6. ऐप वेरिफायर (App Verifier)
ये असली और नकली ऐप को चेक करता है. 

क्यों है खास?

भारत सरकार की MKavach2 ऐप इसलिए खास है क्योंकि ये प्राइवेसी फ्रेंडली है. ये ऐप कभी भी पर्सनल डाटा कलेक्ट नहीं करता है और सेफ्टी बनी रहती है. 

कैसे काम करती है ये ऐप?

 MKavach2 ऐप फोन के बैकग्राउंड में चलती है और फोन को स्कैन करती रहती है. इसके बाद सिर्फ रिस्की चीजें डिटेक्ट होने पर यूजर को नोटिफिकेशन देती है. 

कैसे करें ऐप डाउनलोड?

MKavach2 ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स ऑफिशियल गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. ध्यान रहे कि ये ऐप केवल भारतीय यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है. 

Featured Video Of The Day
US Iran War: Oman Sea में US Navy Operation, Helicopter से उतरे Marines, Iranian Ship पर किया कब्जा
Topics mentioned in this article