अब कपड़ों में मिलेगी क्वालिटी की गारंटी, शर्ट-पैंट खरीदते समय नहीं होगा धोखा, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

सरकार ने अब शर्ट और पैंट जैसे रेडीमेड कपड़ों के लिए नए क्वालिटी मानक (Quality Standards) लागू किए हैं. इसका मतलब है कि अब बाजार में बिकने वाले कपड़ों को कुछ तय नियमों का पालन करना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
क्या है सरकार का नया फैसला?

अक्सर लोग बाजार से शर्ट या पैंट खरीदते समय यह सोचते हैं कि कपड़ा कितना टिकेगा, रंग जल्दी तो नहीं उतरेगा या सिलाई मजबूत है या नहीं. कई बार कपड़े देखने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन कुछ ही धुलाई के बाद उनका रंग फीका पड़ जाता है या कपड़ा ढीला पड़ने लगता है. ऐसे ही आम उपभोक्ता के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कपड़ों की क्वालिटी को लेकर एक बड़ा और अहम फैसला लिया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

यह भी पढ़ें- VIDEO: ATM से मिल रही LPG, जानिए ये कैसे करता है काम

क्या है सरकार का नया फैसला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने अब शर्ट और पैंट जैसे रेडीमेड कपड़ों के लिए नए क्वालिटी मानक (Quality Standards) लागू किए हैं. इसका मतलब है कि अब बाजार में बिकने वाले कपड़ों को कुछ तय नियमों का पालन करना होगा, जिससे ग्राहकों को बेहतर प्रोडक्ट मिल सकें.

नए नियमों में क्या-क्या तय किया गया है?

इन नए नियमों के तहत कपड़ों की गुणवत्ता को कई जरूरी आधारों पर परखा जाएगा. जैसे-

  • कपड़े की मजबूती (Fabric Strength): कपड़ा कितना मजबूत है और जल्दी फटेगा तो नहीं.
  • सिलाई की गुणवत्ता (Stitching Quality): सिलाई कितनी मजबूत और टिकाऊ है.
  • रंग की स्थिरता (Color Fastness): धुलाई के बाद रंग फीका तो नहीं पड़ेगा.
  • सिकुड़न (Shrinkage): कपड़ा धोने के बाद कितना सिकुड़ेगा.

अब तक भारत में कपड़ों के लिए ऐसा कोई एक समान मानक नहीं था. हर कंपनी अपनी सुविधानुसार कपड़े बनाती थी, जिससे ग्राहकों के लिए सही क्वालिटी का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता था. लेकिन इन नए नियमों के लागू होने के बाद अब हर ग्राहक को कम से कम एक तय स्तर की गुणवत्ता जरूर मिलेगी.

क्या बदलेगा और क्या नहीं?

ये नियम केवल कपड़ों की क्वालिटीतक ही सीमित हैं. यानी सरकार कपड़ों के साइज, डिजाइन या फैशन में दखल नहीं देगी. कंपनियां अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग डिजाइन और साइज बनाती रहेंगी, लेकिन उन्हें क्वालिटी के तय नियमों का पालन करना होगा.

Advertisement
ग्राहकों को क्या फायदा मिलेगा?
  • अब कपड़े खरीदते समय ज्यादा भरोसा रहेगा
  • खराब क्वालिटी के कारण होने वाली परेशानी कम होगी
  • पैसे के बदले बेहतर वैल्यू मिलेगी
  • बार-बार कपड़े खराब होने की समस्या से राहत मिलेगी
कंपनियों और एक्सपोर्टर्स के लिए भी फायदेमंद

इन नए रूल्स का फायदा सिर्फ ग्राहकों को ही नहीं, बल्कि निर्यात करने वाली कंपनियों को भी मिलेगा. अभी अलग-अलग देशों में निर्यात (Export) के लिए अलग-अलग क्वालिटी टेस्ट कराने पड़ते हैं. इससे समय और लागत दोनों बढ़ जाते हैं. अगर भारतीय मानकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलती है, तो यह प्रोसेस आसान और सस्ती हो सकता है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल के Nuclear Site पर ईरान का बड़ा हमला | Trump | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article