Google Maps के ये 2 फीचर बचा सकते हैं आपका चालान, गाड़ी चलाने वाले जरूर जान लें आसान ट्रिक

ज्यादातर लोग Google Maps का इस्तेमाल सिर्फ रास्ता देखने के लिए करते हैं, लेकिन इसमें कुछ ऐसे फीचर भी हैं जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आसान बना सकते हैं. Google Maps आपको सड़क की स्पीड लिमिट बताने के साथ-साथ आपकी गाड़ी की रफ्तार भी दिखाता है. आइए जानते हैं कैसे-

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Google Maps के इन 2 हैक्स से नहीं कटेगा आपका चालान

Use Google Maps to Avoid Speed Challan: अगर आप रोजाना बाइक या कार चलाते हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. कई बार जल्दबाजी में या किसी नए रास्ते पर गाड़ी चलाते समय हमें सड़क की स्पीड लिमिट का पता नहीं चलता. ऐसे में अनजाने में गाड़ी की रफ्तार तय सीमा से ज्यादा हो जाती है और चालान कट जाता है. खासकर जब आप किसी नए रास्ते पर हों, हाईवे से शहर की सड़क पर आए हों या रात में ड्राइव कर रहे हों, तब सड़क पर लगे स्पीड लिमिट के बोर्ड आसानी से नजर नहीं आते. ऐसे में Google Maps के दो फीचर आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं.

दरअसल, बेहद कम लोग जानते हैं कि Google Maps सिर्फ रास्ता बताने का काम नहीं करता, बल्कि यह आपकी ड्राइविंग को सुरक्षित बनाने में भी मदद कर सकता है. ऐप में दो खास फीचर मौजूद होते हैं, जो ड्राइव के दौरान आपको सड़क की स्पीड लिमिट बताने के साथ-साथ आपकी गाड़ी की रफ्तार भी दिखा सकते हैं. इससे आपको हर समय पता रहता है कि आप तय सीमा के अंदर गाड़ी चला रहे हैं या नहीं. इससे आप ओवरस्पीडिंग से बच सकते हैं और चालान कटने की संभावना भी कम हो सकती है. आइए जानते हैं इन खास फीचर्स के बारे में, साथ ही जानेंगे आप अपने फोन में इन्हें कैसे ऑन कर सकते हैं.

Speed Limit फीचर बताएगा सड़क की तय रफ्तार

Google Maps का Speed Limit फीचर आपको यह जानकारी देता है कि जिस सड़क पर आप चल रहे हैं, वहां अधिकतम कितनी स्पीड की अनुमति है. कई बार अलग-अलग इलाकों में स्पीड लिमिट बदल जाती है और ड्राइवर को इसकी जानकारी नहीं मिल पाती. ऐसे में यह फीचर काफी काम आता है.

अगर आप किसी नए शहर में हैं, लंबी यात्रा कर रहे हैं या रात के समय ड्राइविंग कर रहे हैं, तो यह फीचर आपको लगातार स्पीड लिमिट की जानकारी देता रहता है. इससे नियमों का पालन करना आसान हो जाता है.

Advertisement
Speedometer फीचर से रखें अपनी स्पीड पर नजर

Google Maps का दूसरा काम का फीचर है Speedometer. यह आपकी गाड़ी की रियल टाइम स्पीड दिखाता है. यानी आप कितनी रफ्तार से गाड़ी चला रहे हैं, इसकी जानकारी आपको स्क्रीन पर दिखाई देती रहती है. अगर आपकी स्पीड तय सीमा से ज्यादा हो जाती है, तो Google Maps आपको संकेत भी देता है. इससे आप समय रहते अपनी गाड़ी की रफ्तार कम कर सकते हैं.

ऐसे करें Speedometer फीचर ऑन
  • अपने फोन में Google Maps ऐप खोलें.
  • ऊपर दाईं तरफ दिखाई दे रही प्रोफाइल फोटो पर टैप करें.
  • अब Settings में जाएं.
  • इसके बाद Navigation Settings पर क्लिक करें.
  • नीचे जाकर Driving Options सेक्शन खोलें.
  • यहां Speedometer का विकल्प दिखाई देगा.
  • इसके सामने दिए गए टॉगल को ऑन कर दें.
  • इसके बाद नेविगेशन के दौरान आपकी स्पीड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी.
Google Maps को स्पीड लिमिट की जानकारी कैसे मिलती है?

Google Maps सड़क पर लगे स्पीड लिमिट के साइन बोर्ड को पहचानने के लिए AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करता है. इसके साथ GPS की मदद से उस जानकारी को सही लोकेशन से जोड़ा जाता है.

Advertisement

इसके अलावा ऐप ट्रैफिक पैटर्न, मैप अपडेट और दूसरे आधिकारिक स्रोतों से भी जानकारी जुटाता है. इसी वजह से यूजर्स को काफी हद तक सही और अपडेटेड स्पीड लिमिट की जानकारी मिलती रहती है.

यानी Google Maps के ये दोनों फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी हैं जो रोजाना ड्राइव करते हैं. इनकी मदद से आप सड़क की स्पीड लिमिट जान सकते हैं, अपनी गाड़ी की रफ्तार पर नजर रख सकते हैं और ओवरस्पीडिंग से बच सकते हैं. इससे न सिर्फ चालान कटने की संभावना कम होती है, बल्कि सड़क पर आपकी सुरक्षा भी बढ़ती है.

यह भी पढ़ें- PM SVANidhi Yojana: पीएम स्वनिधि योजना के 6 साल पूरे, जानिए क्या है ये योजना और अप्लाई करते समय किन बातों का रखें ध्यान

Featured Video Of The Day
CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल आज भी ठप, छात्रों को वेबसाइट पर दिख रहा ये मैसेज
Topics mentioned in this article