Google का बड़ा अपडेट: Chrome में मिला Gemini AI, अब हिंदी में भी पूछ सकेंगे सवाल

अब तक Gemini का इस्तेमाल अलग ऐप या वेबसाइट के जरिए किया जाता था. लेकिन नए अपडेट के बाद यह सीधे Chrome के अंदर काम करेगा. यानी अगर आप कोई खबर पढ़ रहे हैं, किसी प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देख रहे हैं या किसी टॉपिक पर सर्च कर रहे हैं, तो उसी पेज पर AI से सवाल पूछ सकते हैं. इसके लिए नया टैब खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
अब ब्राउजर में ही मिलेगा AI असिस्टेंट

इंटरनेट का इस्तेमाल आज हर कोई करता है, लेकिन कई बार लंबी जानकारी पढ़ना या किसी मुश्किल टॉपिक को समझना आसान नहीं होता, खासकर जब उसमें कठिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया हो. इसी को आसान बनाने के लिए टेक कंपनी Google ने अपने ब्राउजर Google Chrome में AI असिस्टेंट Google Gemini को जोड़ना शुरू कर दिया है. इस नए फीचर की मदद से यूजर्स को ब्राउजर के अंदर ही एक स्मार्ट असिस्टेंट मिल जाएगा, जो पढ़ाई, जानकारी ढूंढने और कई ऑनलाइन कामों में तुरंत मदद कर सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Ticket Booking: आईपीएल 2026 की टिकट बुकिंग कैसे करें? यहां जानें पूरा प्रोसेस

अब ब्राउजर में ही मिलेगा AI असिस्टेंट

अब तक Gemini का इस्तेमाल अलग ऐप या वेबसाइट के जरिए किया जाता था. लेकिन नए अपडेट के बाद यह सीधे Chrome के अंदर काम करेगा. यानी अगर आप कोई खबर पढ़ रहे हैं, किसी प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देख रहे हैं या किसी टॉपिक पर सर्च कर रहे हैं, तो उसी पेज पर AI से सवाल पूछ सकते हैं. इसके लिए नया टैब खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

लंबे आर्टिकल का तुरंत मिलेगा सार

कई बार इंटरनेट पर आर्टिकल बहुत लंबे होते हैं और उन्हें पढ़ने में काफी समय लगता है. ऐसे में Gemini से उस आर्टिकल का छोटा और आसान सार पूछा जा सकता है. अगर किसी वेबसाइट की जानकारी समझ में नहीं आ रही है, तो AI उसे आसान भाषा में समझाने में भी मदद करेगा. यह फीचर खासतौर पर छात्रों और रिसर्च करने वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है.

कई टैब की जानकारी को समझेगा AI

इस फीचर की एक खास बात यह है कि यह एक से ज्यादा टैब में मौजूद जानकारी को भी समझ सकता है. जैसे- मान लीजिए आपने किसी स्मार्टफोन या लैपटॉप के बारे में अलग-अलग वेबसाइट खोल रखी हैं. ऐसे में Gemini उन सभी टैब की जानकारी देखकर तुलना करने में मदद कर सकता है. इससे सही फैसला लेने में आसानी होगी और समय भी बचेगा.

बिना पेज छोड़े भेज सकेंगे ईमेल

Chrome में Gemini आने के बाद कुछ काम और भी आसान हो जाएंगे. उदाहरण के लिए, अगर आपको किसी को ईमेल भेजना है तो इसके लिए अलग से Gmail खोलने की जरूरत नहीं होगी. साइड पैनल में ही ईमेल लिखा और भेजा जा सकेगा. इससे काम करते समय बार-बार टैब बदलने की परेशानी खत्म हो जाएगी.

भारतीय भाषाओं में भी मिलेगा सपोर्ट

Google ने भारत के यूजर्स को ध्यान में रखते हुए इसमें कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी दिया है. हिंदी के अलावा बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल और तेलुगु जैसी भाषाओं में भी यूजर AI से सवाल पूछ सकेंगे और उसी भाषा में जवाब पा सकेंगे.

Advertisement
धीरे-धीरे सभी यूजर्स को मिलेगा फीचर

फिलहाल यह फीचर धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है. सबसे पहले इसे डेस्कटॉप यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है, यानी Windows और Mac पर Chrome इस्तेमाल करने वाले लोग इसे पहले इस्तेमाल कर पाएंगे.

आने वाले समय में यह सुविधा और ज्यादा यूजर्स तक पहुंच सकती है. कुल मिलाकर Chrome में Gemini का जुड़ना इंटरनेट इस्तेमाल को पहले से ज्यादा स्मार्ट और आसान बना सकता है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | LPG Cyclinder News Today | देशभर में LPG की अफवाह से कैसे मचा बवाल! सच्चाई क्या? | War
Topics mentioned in this article