खेत में खड़े-खड़े मिट्टी की स्थिति जान सकेंगे किसान, सरकार लेकर आई नई ऐप, जानें कैसे करेगी काम

सरकार ने एक Soil Mobile App- e-Farms का लोकार्पण किया है. इस ऐप की मदद से किसान अपने खेत में खड़े-खड़े ही अपने मोबाइल के जरिए मिट्टी की क्वालिटी समेत जरूरी डिटेल्स आसानी से हासिल कर सकेंगे. आइए जानते हैं ये कैसे काम करेगी...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Soil Mobile App- e-Farms का लोकार्पण
AI/ सांकेतिक तस्वीर

Soil Mobile App: किसानों के लिए खेती को और भी स्मार्ट और आसान बनाने की दिशा में सरकार ने एक और नया कदम उठाया है. अब किसानों को अपनी मिट्टी की सेहत जानने के लिए लैब के चक्कर काटने या हफ्तों इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि सरकार ने एक Soil Mobile App- e-Farms का लोकार्पण कर दिया है. इस ऐप की मदद से किसान अपने खेत में खड़े-खड़े ही अपने मोबाइल के जरिए मिट्टी की क्वालिटी, आवश्यकता के अनुसार उचित खाद और पोषक तत्वों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: क्या है किसान मित्र छड़ी? खेत में सांप और जहरीले जीव दिखते ही इस तरह करेगी काम, किसानों की सुरक्षा के लिए कमाल की तकनीक

ऐप कैसे करेगी काम?

यह ऐप ICAR‑IISS, भोपाल द्वारा विकसित किया गया है और यह मध्य प्रदेश के डेटा पर आधारित है. इस ऐप का उपयोग करने के लिए सबसे पहले इसे डाउनलोड करना होगा. इसके बाद ऐप की मदद से किसान अपने खेत की फोटो अपलोड कर सकते हैं, जिससे तुरंत यह जानकारी मिल जाती है कि मिट्टी में कौन‑कौन से पोषक तत्वों की कमी है. साथ ही, ऐप में किसानों को सही खाद और उर्वरकों के उचित इस्तेमाल की पूरी जानकारी भी दी जाती है. इससे खेती की लागत कम होती है और प्रोडक्शन बढ़ता है.


उन्नत कृषि महोत्सव 2026 में हुआ लोकार्पण

Soil Mobile App- e-Farms का लोकार्पण मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित 'उन्नत कृषि महोत्सव 2026' में हुआ. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस ऐप की मदद से मिट्टी में सही मात्रा में खाद डालना काफी ज्यादा आसान हो जाएगा. साथ ही उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि मिट्टी में अंधाधुंध खाद न डालें. इससे न केवन आर्थिक नुकसान होता है बल्कि धरती को भी किसी तरह से कोई फायदा नहीं पहुंचता है. 

Advertisement


सरकार की नई पहल- 'किसान मित्र छड़ी'

देश में खेतों में सांप निकलने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं. कई बार यह घटनाएं जानलेवा भी साबित होती हैं. इसी समस्या से निपटने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने 'किसान मित्र छड़ी' तैयार की है. यह  100 मीटर के दायरे में मौजूद सांप या विषैले जीवों की पहचान बहुत आसानी से कर सकती है. जैसे ही इस छड़ी में मौजूद बटन को दबाया जाता है, खतरा भांपते ही यह कंपन करने लगती है. यह कंपन या वाइब्रेशन किसान को सतर्क रहने के लिए अलर्ट कर देती हैं.  इसकी जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'उन्नत कृषि महोत्सव' के दौरान दी है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: पड़ोसी के गेट पर लगा CCTV क्या आपकी प्राइवेसी में दे रहा है दखल? ऐसे उतरवा सकते हैं कैमरे

Featured Video Of The Day
Asha Bhosle Death News | राजकीय सम्मान के साथ विदा होंगी सुरों की मलिका आशा भोसले | Asha Tai
Topics mentioned in this article