नोएडा एयरपोर्ट की शुरुआत के साथ शुरू होंगी ई-बस सर्विस, जान लें रूट और किराया समेत जरूरी डिटेल्स

15 जून को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की शुरुआत होने जा रही है. इसी के साथ शहर में ई-बस सर्विस भी शुरू कर दी जाएगी ताकि यात्रियों को सफर करने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. इन बसों का किराया भी काफी सस्ता होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नोएडा इलेक्ट्रिक बस सर्विस

E-Bus Service: नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (NIA) 15 जून 2026 से यात्रियों के लिए शुरू होने जा रहा है. इस बड़े प्रोजेक्ट के चालू होने के साथ ही शहर की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए उसी दिन से नोएडा में ई-बस सेवा भी शुरू की जाएगी. यह कदम खास तौर पर एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि उन्हें सस्ती और आरामदायक सुविधा मिल सके. ई-बस सेवा शुरू होने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों से एयरपोर्ट तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा. आइए जानते हैं इनका रूट, किराया समेत जरूरी डिटेल्स...

यह भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट पहले दिन से बस, एयरपोर्ट टैक्सी और ऐप-बेस्ड कैब की मिलेगी सेवा, जानिए पूरी अपडेट

बसों का रूट और किराया

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ई-बस सर्विस नोएडा को ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आसपास के इलाकों से जोड़ेगी. साथ ही खास बात ये है कि इन बसों का किराया ज्यादा से ज्यादा 30 रुपये तक होगा, जिससे लोगों को सस्ती यात्रा की सुविधा मिलेगी. इस बस सर्विस में कुल 100 बसें चलाई जाएंगी, जिनमें 10 डबल डेकर बसें शामिल होंगी. साथ ही ये बसें रोजाना करीब 200 किलोमीटर तक चलेंगी और 5 अलग-अलग रूटों पर संचालन होगा. सभी बसों की शुरुआत नोएडा के बॉटनिकल गार्डन से होगी. इसके बाद ये बसें गौर चौक और एक मूर्ति (ग्रेटर नोएडा वेस्ट), नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सेक्टर 62, सूरजपुर कलेक्ट्रेट और आनंद विहार या गाजियाबाद तक जाएंगी. हालांकि सभी रूट के किराए की पूरी जानकारी अभी जारी नहीं की गई है.

AI Generated Image

कौन करेगा बस का संचालन?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस बस सेवा का संचालन यूपीएसआरटीसी (UPSRTC) द्वारा किया जाएगा, जबकि इस प्रोजेक्ट के लिए जरूरी आर्थिक सहयोग नोएडा अथॉरिटी देगी. वहीं, बसों को चलाने के लिए ड्राइवर और कंडक्टर के रूप में करीब 300 कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

सेक्टर 90 में बनेगा डिपो

नोएडा अथॉरिटी सेक्टर 90 में एक डिपो बना रही है, जहां इन ई-बसों को पार्क किया जाएगा और चार्ज किया जाएगा. यहां बसों के लिए चार्जिंग की सुविधा, सर्विस स्टेशन और ड्राइवर‑कंडक्टर के लिए वर्कशॉप भी बनाई जा रही हैं, ताकि बस सेवा सुचारू तरीके से चल सके.

Advertisement
Featured Video Of The Day
'आरोपी असद का एनकाउंटर हो' - बकरीद पर सूर्या की हत्या पर मां की मांग!
Topics mentioned in this article