पेंडिंग चालान से छुटकारा पाने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर, घर बैठे 'डिजिटल लोक अदालत' से करें निपटारा, जानिए जरूरी बातें

Digital Lok Adalat: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक चालान को जल्दी और आसानी से निपटाने के लिए एक खास 'Digital Lok Adalat' ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप का मकसद लोगों को चालान से जुड़ी परेशानियों से राहत देना और पूरे प्रोसेस को तेज बनाना है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
डिजिटल लोक अदालत

Digital Lok Adalat: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक चालान को जल्दी और आसानी से निपटाने के लिए एक खास 'Digital Lok Adalat' ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप का मकसद लोगों को चालान निपटाने से जुड़ी परेशानियों से राहत देना और पूरे प्रोसेस को तेज बनाना है. यह सिस्टम दिल्ली स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी और नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) की मदद से तैयार किया गया है. इसकी मदद से अब लोगों को कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और चालान का निपटारा भी जल्दी हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, 16 से 20 फरवरी तक घर से निकलने से पहले जान लें कौन से रास्त रहेंगे प्रभावित

चालान के प्रोसेस में नहीं होगी देरी

पहले लोक अदालतों में निपटाए गए नोटिस या चालानों की अपडेट प्रक्रिया में लोगों को काफी देरी का सामना करना पड़ता था. इस वजह से चालान क्लियर होने के बाद भी उनके रिकॉर्ड समय पर अपडेट नहीं हो पाते थे. इसी समस्या का समाधान करने के लिए डिजिटल लोक अदालत विकसित की गई है, जो पूरे प्रोसेस को तेज और सरल बनाती है. इस ऐप की मदद से अब लोग एक ही जगह पर चालान से संबंधित सभी जानकारी रियल-टाइम में देख सकते हैं. यह सिस्टम चालान डेटा तक इंटीग्रेटेड और तुरंत उपलब्ध एक्सेस देता है, जिससे पेंडिंग अपडेट, देरी और मिसमैच जैसी दिक्कतें काफी हद तक खत्म हो जाती हैं.

SMS पर मिलेगी चालान के स्टेटस की जानकारी

निपटाए गए चालानों की स्थिति की जानकारी अब सीधे SMS नोटिफिकेशन के माध्यम से वाहन मालिक को भेजी जाएगी. इससे लोगों को बार‑बार वेबसाइट या ऑफिस में जाकर स्टेटस चेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा, कोर्ट प्रक्रियाओं को भी अब पहले से काफी सरल किया गया है. चालान या नोटिस से जुड़ी सभी जानकारी सीधे डिजिटल लोक अदालत एप्लिकेशन में दिखाई देगी, जिससे मैन्युअल डेटा एंट्री की जरूरत घटेगी और गलतियों की संभावना भी कम होगी.

वर्तमान लोक अदालत में कुल 1,92,444 चालान/नोटिस निपटारे के लिए डाउनलोड किए गए हैं, और इनका निपटारा एक साथ किया गया है. चालानों की स्थिति की जानकारी वाहन मालिकों को SMS के माध्यम से भेजी गई है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
हिजबुल्लाह के जरिये ईरान की रणनीति? मिडिल ईस्ट का पूरा समीकरण समझिए
Topics mentioned in this article