Delhi Water Supply: दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है. दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि 15 अप्रैल 2026 को Chandrawal Water Works-II को कुछ घंटों के लिए बंद रखा जाएगा. इस कारण कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. इसलिए लोगों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है. DJB के अनुसार, पंप हाउस में लगे HT पैनल और HT केबल में अचानक खराबी आ गई है, जिसे ठीक करने के लिए यह जरूरी मेंटेनेंस किया जा रहा है. इसी वजह से 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से करीब 6 घंटे तक Chandrawal Water Works-II बंद रहेगा.
कब तक रहेगा असर?
इस शटडाउन का असर सिर्फ 15 अप्रैल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि 16 अप्रैल तक भी कई इलाकों में पानी की सप्लाई कम दबाव में मिलेगी या पूरी तरह प्रभावित हो सकती है.
इस दौरान दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में पानी की समस्या देखने को मिल सकती है, जैसे-
- सिविल लाइंस
- हिंदू राव अस्पताल और आसपास के इलाके
- कमला नगर और शक्ति नगर
- करोल बाग, पहाड़गंज और NDMC क्षेत्र
- पुराना और नया राजेंद्र नगर
- पटेल नगर (ईस्ट और वेस्ट)
- बलजीत नगर, प्रेम नगर
- इंदरपुरी और आसपास के क्षेत्र
- कैंटोनमेंट के कुछ हिस्से और दक्षिण दिल्ली के कुछ इलाके
दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें. जरूरत के अनुसार पहले से पानी भरकर रख लें, ताकि सप्लाई प्रभावित होने पर ज्यादा परेशानी न हो. अगर पानी की ज्यादा जरूरत हो, तो लोग DJB के टैंकर से भी पानी मंगवा सकते हैं. इसके लिए अलग-अलग इलाकों के नंबर जारी किए गए हैं.
- इदगाह: 9650094180, 9695176301
- गुलाबी बाग/शास्त्री नगर: 8595668549, 9650077226
- आई.पी. एस्टेट: 8950010116, 9650094498
- राजेंद्र नगर (R-ब्लॉक): 9650094530, 8527819322
- चंद्रावल WW-II: 9650094498, 9650391299
- आर.के. पुरम: 9650281112, 7678667426
वॉटर इमरजेंसी हेल्पलाइन:1916
यह भी पढ़ें- सावधान! स्कैमर्स अपना रहे Digital Arrest Scam का नया तरीका, सेफ रहने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
दिल्ली जल बोर्ड ने इस असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि मरम्मत का काम जल्दी पूरा किया जाएगा, ताकि पानी की सप्लाई जल्द सामान्य हो सके. ऐसे में समय रहते पानी स्टोर कर लेना और सावधानी बरतना ही इस परेशानी से बचने का सबसे आसान तरीका है.














