Delhi Water Supply: दिल्ली में आज कई इलाकों में नहीं आएगा पानी, 5 घंटे सूखी रहेंगी टोंटियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

Delhi Water Alert: उत्तम नगर और आसपास के इलाकों में आज यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को 5 घंटे के लिए पानी की सप्लाई बंद रहेगी. ऐसे में विभाग ने नागरिकों से पहले से पानी स्टोर करने और सहयोग करने की अपील की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली के इन इलाकों में 5 घंटे नहीं आएगा पानी

Delhi Water Alert: दिल्लीवासियों के लिए जरूरी खबर है. दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर एक जरूरी सूचना दी है. इस पोस्ट में बताया गया है कि उत्तम नगर और आसपास के इलाकों में आज यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को 5 घंटे के लिए पानी की सप्लाई बंद रहेगी. ऐसे में विभाग ने नागरिकों से पहले से पानी स्टोर करने और सहयोग करने की अपील की है.

क्यों बंद रहेगा पानी?

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, उत्तम नगर इलाके में पानी की सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुराने पाइपलाइन को हटाकर नई पाइपलाइन जोड़ी जा रही है. द्वारका की 1200 मिमी व्यास वाली पुरानी पानी की लाइन को डिस्कनेक्ट किया जा रहा है. इसके साथ ही 1000 मिमी और 700 मिमी व्यास की नई पाइपलाइन को चालू किया जाएगा. यह काम डीडीए पार्क, काली बस्ती और उत्तम नगर टर्मिनल के पास किया जा रहा है. इसके चलते  24 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे से रात 8:00 बजे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी. 

किन-किन इलाकों में नहीं आएगा पानी?

इस दौरान कई कॉलोनियों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी, जैसे- 

उद्योग नगर, ज्वालापुरी, पश्चिम विहार, हस्तसाल, विकास नगर, उत्तम नगर, ओम विहार (फेज 1 से 5), मोहन गार्डन, डालन मिल रोड, यादव एन्क्लेव, रूप विहार, मेहता एन्क्लेव, सिशराम पार्क, ई-ब्लॉक (पूर्वी उत्तम नगर), इंद्रा पार्क एक्सटेंशन, राम दत्त एन्क्लेव, जैन पार्क, मटियाला एक्सटेंशन, सुखी राम पार्क और नन्हे पार्क सहित आसपास के इलाके. इसके अलावा बूस्टर कमांड क्षेत्रों और नजदीकी गांवों में भी असर देखने को मिलेगा.

जरूरत पड़ने पर यहां करें कॉल 

पानी की कमी को देखते हुए टैंकर की व्यवस्था भी की गई है. दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, अगर किसी नागरिक को पानी की जरूरत पड़ती है, तो वो इसके लिए टैंकर बुला सकते हैं. इसके लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है- 

Advertisement
  • सेंट्रल कंट्रोल रूम: 011-23938495, 1916
  • टोल फ्री नंबर: 18001217744
  • नांगलोई वाटर इमरजेंसी: 9971325002, 8527995819
  • नजफगढ़ वाटर इमरजेंसी: 8527995818, 9599089236
  • मधु विहार: 9213975027, 9868619623
  • बुडेला फिलिंग प्वाइंट: 9650373332

प्रशासन ने सभी निवासियों से अनुरोध किया है कि वे पहले से पर्याप्त पानी जमा कर लें. यह असुविधा अस्थायी है, लेकिन इससे भविष्य में पानी की बेहतर सप्लाई सुनिश्चित होगी.

यह भी पढ़ें- PM Internship Scheme के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या है प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, कैसे कर सकते हैं अप्लाई, युवाओं को मिलेंगे 9,000 रुपये महीना

Advertisement
Featured Video Of The Day
Yogi Model से बदलेगा बंगाल? डिबेट में तीखी बहस!| Teen Ka Tarkash | Meenakshi Kandwal | Suvendu | Top
Topics mentioned in this article