दिल्ली में Wrong Side गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा, ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान, 1 हफ्ते में 72 FIR और 7,249 काटे चालान

Delhi Traffic Police: ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में रॉन्ग साइड में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है. इसका मकसद सड़क सुरक्षा बढ़ाना और ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Delhi Traffic Police Drive Against Wrong Side Driving
X- Delhi Traffic Police

Delhi Traffic Police Drive Against Wrong Side Driving: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में गलत दिशा यानी रॉन्ग साइड में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है. इसका मकसद सड़क सुरक्षा बढ़ाना और ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करना है. 4 मई, 2026 से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक पुलिस ने 72 एफआईआर दर्ज की हैं और 7,249 चालान काटे हैं. अधिकारियों के मुताबिक, गलत दिशा में गाड़ी चलाना आमने‑सामने की टक्कर, जाम और गंभीर सड़क हादसों की बड़ी वजह है. इसी को रोकने के लिए यह कार्रवाई तेज की गई है, ताकि लोग सही लेन और तय रास्तों पर वाहन चलाएं. ऐसे अगर आप रॉन्ग साइड गाड़ी चलाते पकड़े गए तो भारी जुर्माना लग सकता है. इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने दिशा निर्देश भी जारी किए हैं.

नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि जो भी ड्राइवर गलत दिशा में वाहन चलाते हुए पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह अभियान दिल्ली के अलग‑अलग इलाकों में चल रहा है और पुलिस की नजर खासतौर पर ट्रैफिक हॉटस्पॉट और व्यस्त चौराहों पर है. पुलिस का उद्देश्य साफ है लापरवाह ड्राइविंग पर लगाम लगाना और राजधानी की सड़कों को और ज्यादा सुरक्षित बनाना.

पुलिस का कहना है कि गलत दिशा में वाहन चलाना सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि एक खतरनाक अपराध है, जिससे जानलेवा हादसे हो सकते हैं. अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में भी गलत साइड चलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- न धुआं, न प्रदूषण... नोएडा एयरपोर्ट के लिए 1 जून से चलेंगी 5 हाइड्रोजन बसें, जानिए रूट और कहां से मिलेगी सेवा

गलत दिशा में वाहन चलाना क्यों खतरनाक है?

ट्रैफिक अधिकारियों के अनुसार, गलत साइड में गाड़ी चलाने से अक्सर अचानक टक्कर हो जाती है. खासतौर पर आमने‑सामने की भिड़ंत यानी हेड‑ऑन कॉलिजन का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा, इससे दूसरे वाहन चालकों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है. ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ जाती है. पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ जाता है.

Advertisement

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह अभियान सड़क पर अनुशासन सुधारने और लापरवाह ड्राइविंग की वजह से होने वाले हादसों को रोकने के लिए चलाया जा रहा है, ताकि सड़कों को सभी के लिए सुरक्षित बनाया जा सके.

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव के वो आखिरी 2 घंटे! | Akhilesh Yadav | Kachehri
Topics mentioned in this article