Delhi Traffic Advisory: अगर आप आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके की ओर सफर करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 17 मई तक के लिए एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें बताया गया है कि ड्रेनेज के मरम्मत कार्य के चलते ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है. भारी ट्रैफिक से बचने के लिए दिल्ली ट्र्रैफिक पुलिस ने एक नया रूट चार्ट भी जारी किया है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
यह भी पढ़ें: LPG Subsidy New Rule: आपके फोन पर भी आया है ये मैसेज तो बंद हो सकती है गैस सब्सिडी, 7 दिनों के अंदर कर लें ये काम
किस रास्ते पर रहेगा डायवर्जन?
दिल्ली पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार नांगलोई सर्किल इलाके में सड़कों की मरम्मत का काम किया जा रहा है. इसमें नालियों की सफाई, मरम्मत और मंगोलपुरी आरयूबी के नीचे बने नाले और पुलिया की मरम्मत भी शामिल है. इस काम को सुरक्षित और सुचारू तरीके से पूरा करने के लिए 11 मई से 17 मई तक उद्योग नगर रोहतक रोड से मंगोलपुरी ऑद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाला ट्रैफिक मंगोलपुरी RUB के रास्ते अस्थायी रूप से प्रतिबंधित और डायवर्ट रहेगा. ऐसे में असुविधा से बचने के लिए लोग नीच दिए गए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
वैकल्पिक रास्ते
- उद्योग नगर से मंगोलपुरी जाने वालों के लिए: पीरागढ़ी चौक -> आउटर रिंग रोड -> मंगोलपुरी.
- मंगोलपुरी से रोहतक रोड/उद्योग नगर जाने वालों के लिए: आउटर रिंग रोड -> पीरागढ़ी चौक -> रोहतक रोड.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की लोगों से अपील
दिल्ली ट्रफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी प्लानिंग कर लें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. इसके अलावा रोहतक रोड पर लगाए गए डायवर्जन का पालन करें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों का पूरा सहयोग करें. अगर आप रास्ते में फंस गए हैं या किसी जानकारी की आवश्यकता है, तो आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से संपर्क करें.
- वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in
- व्हाट्सएप: 8750871493
- हेल्पलाइन नंबर: 1095 या 011-25844444
- सोशल मीडिया: फेसबुक, इंस्टाग्राम और 'X' (ट्विटर) पर @dtptraffic को फॉलो करें














