आज से लेकर 27 मार्च तक दिल्ली में यहां रहेगा रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें दिल्ली पुलिस की ये ट्रैफिक एडवाइजरी

Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस द्वारा शेयर की गई X पोस्ट में बताया गया है कि रानी झांसी रोड और देशबंधु गुप्ता (DBG) रोड पर ट्रैफिक अधिक रहेगा. साथ ही लोगों से सावधानी बरतने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Police Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने झंडेवालान मंदिर में चल रहे नवरात्रि उत्सव को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली पुलिस द्वारा शेयर की गई X पोस्ट में बताया गया है कि रानी झांसी रोड और देशबंधु गुप्ता (DBG) रोड पर ट्रैफिक अधिक रहेगा. साथ ही लोगों से सावधानी बरतने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है. ऐसे में अगर आप आज यानी 23 मार्च से लेकर 27 मार्च के बीच इस रूट से जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें.

यह भी पढ़ें: Data Plans के नाम पर लूटे जा रहे यूजर्स? राघव चड्ढा ने संसद में उठाया मुद्दा

यहां रहेगा रूट डायवर्जन

दिल्ली पुलिस के अनुसार, ट्रैफिक को संभालने के लिए कुछ रास्तों पर रूट डायवर्जन किया जा रहा है. इसके चलते कालका दास चौक और झंडेवालान आर/ए मार्ग से बसों, अन्य हैवी और कमर्शियल वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा. ये वाहन 23 मार्च से 27 मार्च तक, रोज दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक, देशबंधु गुप्ता (DBG) रोड पर नहीं चल पाएंगे.

वहीं, अजमेरी गेट या रानी झांसी रोड से आने वाले लोग कालका दास चौक जाने के लिए आर/ए बग्गा और फैज रोड होते हुए पंचकुइयां रोड का इस्तेमाल करें. साथ ही, कालका दास चौक से आगे जाने वाले यात्री फैज रोड, आर/ए बग्गा और पंचकुइयां रोड से होकर जाएं.

Advertisement


इन रास्तों का करें इस्तेमाल

दिल्ली पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई है कि भीड़भाड़ के समय रानी झांसी रोड और देशबंधु गुप्ता (DBG) रोड पर जाने से बचें. साथ ही यात्रियों को फैज रोड, न्यू रोहतक रोड और पंचकुइयां रोड जैसे दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि यह ट्रैफिक एडवाइजरी 23 मार्च से 27 मार्च तक लागू रहेगी. इस दौरान सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक झंडेवालान मंदिर में श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है. 

रियल-टाइम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ें

रीयल‑टाइम ट्रैफिक अपडेट और मदद के लिए यात्री दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट (https://traffic.delhipolice.gov.in/) और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े रह सकते हैं. इसके अलावा, आपात स्थिति या किसी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर लोग संपर्क कर सकते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Pawan Khera vs Himanta Biswa: 'सुप्रीम' राहत मिलते ही पवन खेड़ा ने कौन से बड़े दावे कर चौंका दिया?
Topics mentioned in this article