Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में कल यानी 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL का मुकाबला खेला जाना है. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:00 बजे से रात 10:30 बजे तक चलेगा. इस दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है. इसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. भीड़ को संभालने और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ रास्तों पर डायवर्जन किया गया है.
यह भी पढ़ें: Delhi Metro Timing Change: IPL मैच के लिए DMRC ने बदली मेट्रो की टाइमिंग, जानें कल कितने बजे मिलेगी आखिरी मेट्रो
इन रास्तों पर हो सकता है डायवर्जन
ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए बहादुर शाह जफर मार्ग और JLN मार्ग पर डायवर्जन किया जा सकता है. इसके अलावा भारी इन रास्तों पर कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद रहेगी.
- दरियागंज से दिल्ली गेट चौक (BSZ मार्ग)
- दिल्ली गेट चौक से गुरु नानक चौक (JLN मार्ग)
- ITO से दिल्ली गेट चौक (BSZ मार्ग)
इन रास्तों पर जानें से बचें लोग
दिल्ली पुलिस द्वारा लोगों को सलाह दी गई है कि वे इन इलाकों से बचकर चलें.
- जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट)
- आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट)
- बहादुर शाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से ITO)
पार्किंग की सुविधा
ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, स्टेडियम के पास पार्किंग सीमित है और केवल लेबल वाले वाहनों को ही अनुमति होगी. इसके अलावा माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर फ्री पार्किंग की सुविधा रहेगी. साथ ही लोगों के लिए पार्क एंड राइड सुविधा भी उपलब्ध होगी. बस सेवाएं मैच से 2 घंटे पहले शुरू होंगी और मैच खत्म होने के 1 घंटे बाद तक चलेंगी.
लोगों से अपील
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक अपडेट के लिए उनके आधिकारिक चैनलों को फॉलो करते रहें. ट्रैफिक की ताजा अपडेट के लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की- वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in पर जा सकते हैं. इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 8750871493 पर संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 1095 / 011-25844444 पर कॉल कर भी जानकारी ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 'Aadhaar Card से मिलेगा 3 लाख रुपये का लोन'- इस मैसेज से रहें सावधान, खाली हो सकता है अकाउंट














