Delhi Traffic Advisory: आज से 12 अप्रैल तक पहाड़गंज-सदर बाजार में रह सकता है भारी जाम, वीकेंड पर घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस द्वारा जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार 10 से 12 अप्रैल तक शाही ईदगाह, सदर बाजार में वार्षिक सत्संग (इज्तेमा) का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में अगर आप घर से निकलने वाले हैं तो पहले प्लानिंग जरूर कर लें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी
AI/ Social Media

Traffic Advisory: अगर आप इस वीकेंड पर दिल्ली के पहाड़गंज, सदर बाजार या आसपास के इलाकों में आने-जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. शाही ईदगाह, सदर बाजार में होने वाला वार्षिक सत्संग (इज्तेमा) के चलते इन इलाकों में भारी जाम रहने की संभावना है. इस आयोजन के लिए दिल्ली पुलिस ने लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है, ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

कब तक प्रभावित रहेगा ट्रैफिक?

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार 10 से 12 अप्रैल तक शाही ईदगाह, सदर बाजार में वार्षिक सत्संग (इज्तेमा) का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में रोजाना करीब 50,000 लोगों के आने की संभावना है. ये कार्यक्रम इन दिनों में सुबह 8 बजे शुरू होगा और रात को 8 बजे ही समाप्त होगा. अंतिम दिन यानी 12 अप्रैल को रात 10 बजे के बाद कार्यक्रम का समापन होगा, उस समय भी ट्रैफिक पर खास असर देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Traffic Advisory: नई रोहतक रोड पर 17 मई तक रहेगा भारी जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों का करें इस्तेमाल

कहां रहेगा ट्रैफिक प्रभावित?

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार  रानी झांसी रोड, आर.के. मार्ग (R.K. Marg) और ईदगाह गोलचक्कर (R/A Eidgah) के आसपास इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. 

इस रास्ते पर जाने से बचें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक सुबह 8:00 बजे से रानी झांसी रोड पर आवागमन से बचें. इसकी जगह यात्री आवागमन के लिए फैज रोड (Faiz Road) का प्रयोग कर सकते हैं.

Advertisement

पुलिस की लोगों से अपील

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा करने से पहले प्लानिंग करें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें. साथ ही यात्रा के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर जरूर निकलें. इसके अलावा किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें. सही जानकारी पाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक X हैंडल या सोशल मीडिया चैनल्स को चेक करते रहें.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections | चुनावों की बीच Dilip Ghosh का Mamata सरकार पर निशाना | EXCLUSIVE
Topics mentioned in this article