नोएडा-दिल्ली सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, इस दिन तक रोज 7 घंटे बंद रहेगा DND फ्लाईओवर, यहां जान लें दूसरे रूट्स

DND Flyway Traffic Advisory News: दिल्ली‑नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे पर मरम्मत और सड़क की रीसर्फेसिंग का काम चल रहा है, जिसकी वजह से DND फ्लाईवे हर दिन 7 घंटे के लिए बंद रहेगा. आइए जानते हैं, यह कब तक बंद रहेगा और लोग किन वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
DND फ्लाईओवर
File Photo

Delhi Noida DND Flyway Shutdown Hours: अगर आप रोजाना नोएडा से दिल्ली और दिल्ली से नोएडा सफर करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. गौतमबुध नगर ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक नया ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दरअसल, दिल्ली‑नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे पर मरम्मत और सड़क की रीसर्फेसिंग का काम चल रहा है, जिसकी वजह से DND फ्लाईवे 18 मार्च 2026 तक हर दिन 7 घंटे के लिए बंद रहेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि NCR के लिए DND फ्लाईवे बेहद ही महत्वपूर्ण सड़क मार्ग है और रोजाना लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में रोजाना 7 घंटे इस सड़का मार्ग का बंद रहना लोगों के लिए असुविधाजनक हो सकता है. 
 


कब से कब तक बंद रहेगा DND Flyway?

नोएडा पुलिस के मुताबिक दिल्ली–नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे 18 मार्च 2026 तक हर रात 11:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा. इस दौरान यात्री दिल्ली और नोएडा के बीच यात्रा करने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल, यह प्रतिबंध मरम्मत और रीसर्फेसिंग का काम जारी होने की वजह से लगाया गया है.

किन दूसरे रूट्स का इस्तेमाल करें लोग?

DND फ्लाईवे के बंद रहने की वजह से नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक अब दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा. इसी कारण से नोएडा पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और समय रहते वैकल्पिक रूट अपनाएं, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. आप रात में इन वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं...

1. महामाया की ओर से डीएनडी की ओर जाने वाले वाहन, दलित प्रेरणा स्थल से सीधे चिल्ला होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे.
2. रजनीगंधा / सैक्टर 16 की ओर से डीएनडी टोल होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन, डीएनडी टोल से यू-टर्न कर चिल्ला होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Pilot Rescue In Iran: ईरान का दावा – Operation Fail! Donald Trump बोले Mission Successful
Topics mentioned in this article