Delhi Metro Timing Change: आज रात इतने बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला समय, जानें नई टाइमिंग

DMRC ने ऑफिशियल X अकाउंट से पोस्ट करते हुए लोगों को ये जानकारी दी है कि आईपीएल मैच को देखते हुए मेट्रो की टाइमिंग बढ़ाई जा रही है ताकि मुकाबले के बाद यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न झेलनी पड़े. आइए जानते हैं दिल्ली मेट्रो की अपडेटेड टाइमिंग्स...

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
दिल्ली मेट्रो

Delhi Metro Timings Changed: दिल्ली में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच IPL का मकुाबला होने जा रहा है. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर आप भी आज दिल्ली में ये रोमांचक मैच देखने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. दरअसल मैच को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने अपने यात्रियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. आज दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव करते हुए आखिरी मेट्रो का समय बढ़ा दिया गया है, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. आइए जानते हैं किस रूट पर कितने बजे कर चलेगी दिल्ली मेट्रो...

यह भी पढ़ें: अब Aadhaar Card से नहीं होगा कोई फ्रॉड! असली आधार नंबर की जगह शेयर करें VID, जान लें जेनरेट करने का आसान तरीका

DMRC ने X पर दी जानकारी

DMRC ने ऑफिशियल X अकाउंट से पोस्ट करते हुए लोगों को ये जानकारी दी है कि आईपीएल मैच को देखते हुए मेट्रो की टाइमिंग बढ़ाई जा रही है ताकि मुकाबले के बाद यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न झेलनी पड़े. आइए जानते हैं किस लाइन पर कितने बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो.

  • रेड लाइन पर शहीद स्थल से रिठाला के लिए आखिरी मेट्रो ट्रेन रात 12:10 बजे रवाना होगी, जबकि रिठाला से शहीद स्थल के लिए वापसी की ट्रेन रात 12:15 बजे चलेगी.
  • येलो लाइन पर समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के लिए आखिरी ट्रेन रात 12:20 बजे रवाना होगी. वहीं, मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बादली के लिए आखिरी मेट्रो रात 11:45 बजे रवाना होगी.
  • ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली के लिए लास्ट मेट्रो 11: 45 बजे रवाना होगी. वहीं, वैशाली से द्वारका सेक्टर 21 के लिए लास्ट मेट्रो ट्रेन 12 बजे रवाना होगी.
  • ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रोनिक सिटी के लिए आखिरी ट्रेन रात 11:35 बजे रवाना होगी. वहीं, नोएडा इलेक्ट्रोनिक सिटी से द्वारका सेक्टर 21 के लिए आखिरी मेट्रो 12 बजे रवाना होगी.
  • ग्रीन लाइन पर कीर्ती नगर के लिए ब्रिगेडियर होशियार सिंह के लिए आखिरी मेट्रो रात 1 बजे रवाना होगी.
  • ग्रीन लाइन पर इंद्रलोक से मुंडका के लिए आखिरी मेट्रो रात 1 बजे रवाना होगी.
  • ग्रीन लाइन पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह से इंद्रलोक के लिए आखिरी मेट्रो रात 12 बजे रवाना होगी.
  • ग्रीन लाइन पर पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह से कीर्ति नगर के लिए आखिरी मेट्रो रात में 12:10 बजे रवाना होगी.
  • वायलेट लाइन पर कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह के लिए आखिरी मेट्रो 12 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी. वहीं, राजा नाहर सिंह से कश्मीरी गेट के लिए लास्ट मेट्रो ट्रेन 11:20 मिनट पर होगी.
  • पिंक लाइन पर मौजपुर बाबरपुर से शिव विहार के लिए आखिरी मेट्रो रात 1:55 बजे रवाना होगी. वहीं, शिव विहार से मौजपुर बाबरपुर के लिए आखिरी मेट्रो रात 1:30 मिनट पर रवाना होगी.
  • मजेंटा लाइन पर बोटेनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट के लिए आखिरी मेट्रो रात 12:45 पर रवाना होगी. वहीं जनकपुरी वेस्ट से बोटेनिकल गार्डन के लिए आखिरी मेट्रो रात 12:30 पर रवाना होगी. 
  • एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की बात करें तो यशोभूमि से नई दिल्ली के लिए आखिरी मेट्रो रात 12:30 पर रवाना होगी. वहीं, नई दिल्ली से यशोभूमि के लिए आखिरी मेट्रो रात 1 बजे रवाना होगी.
  • ग्रे लाइन पर द्वारका से ढांसा बस स्टैंड के लिए आखिरी मेट्रो राज 1:30 बजे रवाना होगी. वहीं, ढांसा बस स्टैंड से द्वारका के लिए आखिरी मेट्रो रात 1:15 बजे रवाना होगी.
     
Featured Video Of The Day
आखिर Iran-US Ceasefire कैसे हुआ? Iran के 10 पॉइंट प्लान की पूरी Inside Story | Iran US War | Trump
Topics mentioned in this article