Delhi Metro Timing Change: IPL मैच के लिए DMRC ने बदली मेट्रो की टाइमिंग, जानें कल कितने बजे मिलेगी आखिरी मेट्रो

Delhi Metro Time Change: दिल्ली में 5 मई को होने वाले IPL मैच को ध्यान में रखते हुए सभी मेट्रो लाइनों की आखिरी ट्रेन के समय को बढ़ा दिया है. DMRC ने यह जानकारी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Delhi Metro Timing Change: कल देर रात तक मिलेगी आखिरी ट्रेन

Delhi Metro extends last train timings: अगर आप दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की साबित हो सकती है. दिल्ली में 5 मई को होने वाले IPL मैच को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक दिन (केवल 5 मई) के लिए मेट्रो सेवाओं की टाइमिंग में बदलाव किया है. कल यानी 5 मई को राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच (DC vs CSK IPL Match) होने वाला है. इसी कड़ी में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी मेट्रो लाइनों की आखिरी ट्रेन के समय को बढ़ा दिया है.

क्यों बढ़ाई गई मेट्रो की टाइमिंग?

दरअसल, IPL मैच में हजारों दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है. मैच अक्सर देर रात तक चलता है, ऐसे में एक साथ ज्यादा लोगों की भीड़ को संभालने और सफर को आसान बनाने के लिए मेट्रो की सेवाओं को देर तक चलाने का फैसला लिया गया है. हालांकि, जरूरत पड़ने पर मैच खत्म होने के समय के अनुसार टाइमिंग में और बदलाव भी किया जा सकता है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें.

5 मई को कितने बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो?

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

  • मैच के बाद भीड़ ज्यादा हो सकती है, इसलिए समय से स्टेशन पहुंचें. 
  • मेट्रो कार्ड या टिकट पहले से तैयार रखें.
  • लेट नाइट ट्रैवल के लिए योजना बनाकर निकलें.

यह बदलाव सिर्फ 5 मई के लिए है. 6 मई से मेट्रो की टाइमिंग फिर सामान्य हो जाएगी और आखिरी ट्रेनें पहले की तरह रात 11:00 से 11:30 बजे के बीच चलेंगी. ऐसे में अगर आप मैच देखने जा रहे हैं या देर रात सफर करने वाले हैं, तो नई टाइमिंग के अनुसार अपनी यात्रा का प्लान बना सकते हैं.
 

Advertisement

Featured Video Of The Day
Bakrid Controversy 2026: बकरीद का सवाल, यूपी से बंगाल क्यों इतना बवाल? | Sawaal India Ka
Topics mentioned in this article