दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: 8 मई को कई इलाकों में नहीं होगी पानी की सप्लाई, दिल्ली जल बोर्ड ने जारी की लिस्ट

Delhi News: राजधानी के कई इलाकों में 8 मई 2026 को पानी की सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर ये जानकारी दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली में 8 मई को इन इलाकों में सुबह-शाम नहीं आएगा पानी

Delhi News: दिल्ली के लोगों के लिए एक जरूरी खबर है. राजधानी के कई इलाकों में 8 मई 2026 को पानी की सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जानकारी देते हुए बताया कि जगतपुरी BPS (Booster Pumping Station) में बड़ी तकनीकी खराबी आ गई है. खराबी इतनी गंभीर है कि पंप हाउस पूरी तरह बंद हो गया है. इसके कारण इस BPS से जुड़े कई इलाकों में सुबह और शाम दोनों समय पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी.

दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी जमा कर लें, ताकि पानी की कमी होने पर परेशानी का सामना न करना पड़े. विभाग ने कहा है कि तकनीकी टीम खराबी को जल्द ठीक करने में लगी हुई है.

इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, इस खराबी का असर पूर्वी दिल्ली और आसपास के कई इलाकों पर पड़ेगा. जिन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी उनमें-

  • AGCR एन्क्लेव
  • हरगोविंद एन्क्लेव 
  • ईस्ट अर्जुन नगर 
  • न्यू संजय अमर कॉलोनी 
  • भीकम सिंह कॉलोनी 
  • चित्रकूट अपार्टमेंट 
  • हंस अपार्टमेंट 
  • एलआईसी अपार्टमेंट 
  • नवरचना अपार्टमेंट और अनुपम अपार्टमेंट शामिल हैं.

इसके अलावा कड़कड़डूमा गांव, प्रिया एन्क्लेव, शांति विहार, दयानंद विहार, आर्य नगर, जागृति एन्क्लेव और आनंद विहार के A, B, C और D ब्लॉक में भी पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी.

Advertisement

सुरजमल विहार के A, B, C और D ब्लॉक, सैनी एन्क्लेव, पुष्पांजलि, बाहुबली, राम विहार, श्याम एन्क्लेव, शरद विहार, दिल्ली प्रशासन फ्लैट्स, गीतांजलि अपार्टमेंट, विज्ञान लोक, मानक विहार और आसपास के इलाकों में भी पानी की समस्या हो सकती है.

Advertisement

जरूरत पड़ने पर इन नंबर पर करें कॉल

दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें. अगर पानी की ज्यादा जरूरत हो, तो लोग DJB के टैंकर से भी पानी मंगवा सकते हैं. इसके लिए अलग-अलग इलाकों के नंबर जारी किए गए हैं.

  • Mandawali Water Emergency नंबर- 011-22724037 और 011-22727812 पर संपर्क कर सकते हैं.
  • वहीं, Jagrati Water Emergency के लिए 011-22374834 और 011-22374237 नंबर जारी किए गए हैं. 
  • इसके अलावा दिल्ली जल बोर्ड की हेल्पलाइन 1916 भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

दिल्ली जल बोर्ड ने भरोसा दिलाया है कि तकनीकी खराबी को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है, ताकि पानी की सप्लाई सामान्य हो सके.

यह भी पढ़ें- दिल्लीवालों के लिए जरूरी सूचना: आज इन इलाकों में लग सकता है लंबा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव के वो आखिरी 2 घंटे! | Akhilesh Yadav | Kachehri
Topics mentioned in this article