दिल्ली में इन इलाकों में 2 दिन नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने किया अलर्ट, पहले ही कर लें तैयारी

Delhi Water Supply: दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने जानकारी दी है कि 20 मार्च और 21 मार्च 2026 को राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहने वाली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली में इन इलाकों में 2 दिन नहीं आएगा पानी

Delhi Water Supply: राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने जानकारी दी है कि 20 मार्च और 21 मार्च 2026 को राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. ऐसे में लोगों को पहले से ही पानी स्टोर करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. जल बोर्ड के अनुसार, भूमिगत जलाशयों (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों (BPS) की सालाना सफाई और फ्लशिंग का काम किया जा रहा है. इस प्रक्रिया में टैंकों और पाइपलाइन में जमा गंदगी को हटाया जाता है, जिससे पानी की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे. 

यह भी पढ़ें- बुक नहीं हो रहा LPG Cylinder? इन नंबर पर कर दें शिकायत, बिना झंझट मिलेगी डिलीवरी

किन इलाकों में नहीं आएगा पानी?

20 मार्च को शालीमार बाग के एएफ और बीसी ब्लॉक, नरेला के सेक्टर A-6 (पॉकेट 5, 11 और 13) और रोहिणी के सेक्टर 7 और 8 में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. वहीं, 21 मार्च को शालीमार बाग के बीबी (वेस्ट) और बीजी-1 ब्लॉक में पानी नहीं आएगा.

क्या करें लोग?

जल बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पहले से पानी जमा कर लें. खासकर पीने, खाना बनाने और जरूरी कामों के लिए पानी सुरक्षित रखना जरूरी है. इससे अचानक होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है.

जरूरत पड़ने पर कैसे मिलेगी मदद?

अगर किसी को पानी की ज्यादा जरूरत हो, तो दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से टैंकर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 1916 पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा अलग-अलग इलाकों के लिए इमरजेंसी नंबर भी जारी किए गए हैं, जहां फोन करके मदद ली जा सकती है. अशोक विहार वॉटर इमरजेंसी 011- 24306089, पश्चिम विहार वॉटर इमरजेंसी 011- 25274679, 25275259, 25275260, पंजाबी बाग वॉटर इमरजेंसी 011- 25223658 और होलम्बी वॉटर इमरजेंसी 011- 27700789, 27700474 पर मदद मांगी जा सकती है.

Advertisement
सफाई क्यों है जरूरी?

यूजीआर और बीपीएस की सफाई एक जरूरी प्रक्रिया है, जो हर साल की जाती है. इससे पानी में मौजूद गंदगी, बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक तत्वों को हटाया जाता है. इससे लोगों को साफ और सुरक्षित पानी मिलता है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | Trump के दबाव में PAK का प्रोपेगेंडा? India VS Pakistan | Iran US Ceasefire
Topics mentioned in this article