Meerut Metro Opening Date: रविवार को खुलेगा भारत का सबसे तेज दिल्ली-मेरठ RRTS कॉरिडोर , जानिए इसकी 10 खास बातें

Delhi-Meerut RRTS Corridor: दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ RRTS कॉरिडोर अब 22 फरवरी से आम जनता के लिए खुल जाएगा. इससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच सफर काफी तेज और आसान हो जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली-मेरठ RRTS कॉरिडोर की 10 खास बातें

Delhi-Meerut RRTS Corridor Opening Date: यूपी में लखनऊ, कानपुर, आगरा, नोएडा और गाजियाबाद के बाद मेरठ मेट्रो के उद्घाटन की घड़ी आ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ साउथ तक न केवल रैपिड रेल यानी नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. चलिए आपको दिल्ली-मेरठ RRTS कॉरिडोर की 10 खास बातें बताते हैं, जो आपको जानना जरूरी है.

यह भी पढ़ें:- ट्रेन में इलेक्ट्रिक चूल्हा और हीटर इस्तेमाल करने पर कितने साल की होगी सजा, जानिए क्या कहता है नियम

RRTS कॉरिडोर खुलने की बड़ी खबर

82 किलोमीटर लंबा दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ RRTS कॉरिडोर अब 22 फरवरी से आम जनता के लिए खुल जाएगा. इससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच सफर काफी तेज और आसान हो जाएगा. यात्रियों का यात्रा समय भी काफी कम हो जाएगा.

शुरुआती ट्रेनों को हरी झंडी

शताब्दी नगर से दो ट्रेनें अपनी सेवाएं शुरू करेंगी. एक सराय काले खां की ओर जाएगी और दूसरी मेरठ मेट्रो के रूप में चलेगी. इसके साथ ही RRTS कॉरिडोर और इसकी आधुनिक ट्रेन सेवाओं का आधिकारिक शुभारंभ हो जाएगा.

अभी तक चल रहा रूट

फिलहाल 55 किमी का हिस्सा चालू है. यह रूट न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक जाता है और 11 स्टेशन कवर करता है. इस हिस्से पर यात्रियों को पहले से ही सुविधा मिल रही है.

बाकी हिस्से का ट्रायल पूरा

कॉरिडोर के बाकी हिस्से का ट्रायल अगस्त 2025 में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया. सुरक्षा और संचालन की सभी जांचें पूरी हो चुकी हैं. अब पूरा कॉरिडोर पूरी तरह संचालन के लिए तैयार है.

Advertisement
महत्वपूर्ण स्टेशन का उद्घाटन

सराय काले खां नमो भारत स्टेशन, जो दिल्ली हिस्से का सबसे बड़ा स्टेशनों में से एक है, अब उद्घाटन के लिए तैयार है. यह स्टेशन जुलाई 2025 से ही उपयोग के लिए तैयार था और अब इसे यात्रियों के लिए खोला जाएगा.

ट्रेनों की आवृत्ति (Frequency)

अभी नमो भारत ट्रेनें हर 15 मिनट पर चलती हैं. जब पूरा कॉरिडोर शुरू हो जाएगा, तो ट्रेनें हर 10 मिनट पर मिलेंगी. इससे यात्रियों का वेटिंग टाइम कम हो जाएगा,

Advertisement
यात्रा समय में बड़ी बचत

सराय काले खां (दिल्ली) से मोदीपुरम (मेरठ) तक का सफर सिर्फ 58 मिनट में पूरा होगा. यह सड़क मार्ग की तुलना में काफी तेज़ और भरोसेमंद विकल्प है.

ट्रेनों की गति

RRTS ट्रेनों की डिजाइन स्पीड 135 kmph है. मैक्स ऑपरेशनल स्पीड 120 kmph है. यह भारत के सबसे तेज मेट्रो-स्टाइल ट्रांजिट सिस्टम में से एक है.

Advertisement
मेरठ मेट्रो रूट

मेरठ मेट्रो 23 किमी के रूट पर मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक चलेगी. इसमें 13 स्टेशन होंगे. पूरा सफर लगभग 55 मिनट में पूरा हो जाएगा.

देश की सबसे तेज मेट्रो प्रणाली

उच्च गति, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और लगातार चलने वाली ट्रेनों की वजह से यह RRTS कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज़ और आधुनिक मेट्रो प्रणाली बनने जा रही है, जिससे लाखों यात्रियों को रोजाना फायदा मिलेगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Lawrence Gang के निशाने पर Salman के जीजा Ayush Sharma, Sweden से भजी गई थी धमकी | Breaking News