PM मोदी 13-14 मार्च को असम दौरे पर 47,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. कामाख्या मंदिर तक रेलवे स्टेशन से रोपवे बनाया जाएगा जिसकी क्षमता रोज 17,000 यात्रियों को ले जाने की होगी. असम माला, शिलांग-सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर, गैस ग्रिड, रेलवे और PM-किसान 22वीं किस्त जैसी कई योजनाओं की घोषणा.