Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली से देहरादून का सफर अब पहले से कहीं ज्यादा तेज, सुरक्षित और आरामदायक होने जा रहा है. आज यानी 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का विधिवत उद्घाटन करने जा रहे हैं. इसके बाद NHAI द्वारा तैयार किया गया ये एक्सप्रेसवे आज से शुरू हो जाएगा. आइए जानते हैं इस एक्सप्रेसवे से जुड़ी 10 जरूरी बातें-
नंबर 1- अब सिर्फ 2.5 घंटे में देहरादून
गौरतलब है कि पहले दिल्ली से देहरादून पहुंचने में करीब 6 से 7 घंटे का समय लगता था, लेकिन इस एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद ये समय घटकर करीब 2.5 घंटा हो जाने वाला है. यानी आप केवल 2.5 घंटे के अंदर राजधानी से देहरादून पहुंच पाएंगे.
इस एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग वाहनों के लिए अलग स्पीड लिमिट तय की गई है.
- कार के लिए- 100 किमी/घंटा
- ट्रक और भारी वाहनों के लिए- 80 किमी/घंटा
100 किमी/घंटा की स्पीड सुनने में ज्यादा लग सकती है, लेकिन यहां Advanced Traffic Management System लगाया गया है, जिससे दुर्घटनाओं को कम किया जा सके. इसके अलावा पूरे हाईवे पर CCTV कैमरे लगे होंगे. ओवरस्पीड, गलत लेन या नियम तोड़ने पर तुरंत चालान हो सकता है.
नंबर 3- 10 मिनट में पहुंचेगी मददसिक्योरिटी और निगरानी के लिहाज से जगह-जगह कैमरे लगाए गए हैं. इन कैमरों में अगर कोई एक्सिडेंट ट्रेस होता है तो वहां तक मदद पहुंचने सिर्फ 10 मिनट लगेंगे.
यह एक्सप्रेसवे लगभग 213 किमी लंबा है और तीन राज्यों- दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरता है. इस प्रोजेक्ट पर 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए हैं. इसमें हाईटेक रोड, ब्रिज और आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं.
नंबर 5- रूट और कनेक्टिविटीदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जाता है. इसके साथ ही कई लिंक रोड्स भी बनाए गए हैं, जिससे आसपास के शहरों से कनेक्टिविटी आसान होगी.
एक्सप्रेसवे पर हर 25-30 किमी पर खास सुविधाएं मिलेंगी. यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए रेस्ट एरिया, पार्किंग, फर्स्ट-एड, फूड और फ्यूल स्टेशन जैसी हर जरूरी सुविधा दी गई है.
नंबर 7- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर टोल कितना लगेगा?अगर आप कार से सफर कर रहे हैं, तो टोल की दरें दूरी के हिसाब से तय की गई हैं-
- दिल्ली से काठा (बागपत): 235 रुपये, उसी दिन वापसी पर 350 रुपये
- दिल्ली से रसूलपुर (सहारनपुर): 420 रुपये, उसी दिन वापसी पर 630 रुपये
- दिल्ली से सैयद माजरा: 530 रुपये, उसी दिन वापसी पर 790 रुपये
- दिल्ली से देहरादून: 675 रुपये, उसी दिन वापसी पर 1010 रुपये
यह एक्सप्रेसवे राजाजी राष्ट्रीय उद्यान से गुजरता है, जहां 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया गया है ताकि जानवर सुरक्षित तरीके से आ-जा सकें. रात में जानवरों के डायरेक्शन के लिए लाइटिंग लगी है. गाड़ियों की आवाजें रोकने के लिए स्पेशल दीवारें बनाई गई हैं. यह भारत का पहला ऐसा एक्सप्रेस-वे है, जिसे बनाने के लिए वाइल्टलाइफ प्रोटेक्शन पर इतना ज्यादा फोकस किया गया है.
इस एक्सप्रेसवे में 10 इंटरचेंज, 3 रेलवे ओवरब्रिज, 4 बड़े पुल और 113 अंडरपास बनाए गए हैं. इससे ट्रैफिक बिना रुके चलता रहेगा.
नंबर 10- पर्यावरण और टेक्नोलॉजी का ध्यानइन सब से अलग इस प्रोजेक्ट में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ग्राउंडवॉटर रिचार्ज और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम भी लगाए गए हैं. यानी यह एक्सप्रेसवे विकास के साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखता है.














