Delhi-Dehradun Expressway बंद, ट्रैफिक के लिए जारी किए गए वैकल्पिक रूट, घर से निकलने से पहले जान लें

Dehradun-Delhi Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को देहरादून से छुटमलपुर के बीच सोमवार से लेकर मंगलवार (14 अप्रैल) तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है. प्रशासन ने आम जनता की सुविधा के लिए कुछ वैकल्पिक रास्ते बताए हैं ताकि आपको जाम में न फंसना पड़े.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बंद

Dehradun-Delhi Expressway: अगर आप अगले एक-दो दिनों में दिल्ली से देहरादून या देहरादून से दिल्ली जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 14 अप्रैल को उत्तराखंड आ रहे हैं. पीएम मोदी यहां नए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. इससे पहले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को देहरादून से छुटमलपुर के बीच सोमवार से लेकर मंगलवार (14 अप्रैल) तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है. एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले सड़क की थोड़ी बहुत मरम्मत और सफाई का काम चल रहा है. गणेशपुर के पास रविवार से ही काम शुरू हो गया था, इसलिए वहां गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है. इस दौरान प्रशासन ने लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी है.

यात्रियों के लिए वैकल्पिक रूट

प्रशासन ने आम जनता की सुविधा के लिए कुछ वैकल्पिक रास्ते बताए हैं ताकि आपको जाम में न फंसना पड़े- 

देहरादून से दिल्ली या सहारनपुर जाने के लिए- 

आपको शिमला बाईपास तिराहा से होते हुए नयागांव, धर्मावाला चौक और बेहट वाले रास्ते का इस्तेमाल करना होगा. आप चाहें तो ऋषिकेश और हरिद्वार होते हुए भी दिल्ली जा सकते हैं.

दिल्ली या सहारनपुर से देहरादून आने के लिए- 

अगर आप दिल्ली की तरफ से आ रहे हैं, तो छुटमलपुर से बेहट, फिर धर्मावाला चौक और प्रेमनगर होते हुए देहरादून शहर में एंट्री कर सकते हैं.

बिहारिगढ़ जाने के लिए-

इसके लिए भी शिमला बाईपास और शाकुंभरी देवी वाला रास्ता खुला रहेगा.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Noida Protest Traffic Alert: मजदूरों के प्रदर्शन से शहर जाम, इन रास्तों पर जाने से बचें वरना फंस सकते हैं घंटों

प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारी

14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) देहरादून पहुंचेंगे और रिबन काटकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की शुरुआत करेंगे. इसके बाद उनका काफिला सड़क के रास्ते देहरादून शहर आएगा. यहां गढ़ी कैंट के महेंद्रा ग्राउंड में पीएम एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और जनता से रूबरू होंगे.

Advertisement
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है. पूरे कार्यक्रम स्थल को अलग-अलग जोन और सेक्टरों में बांटा गया है ताकि हर जगह कड़ी निगरानी रखी जा सके. शहर के एंट्री पॉइंट्स पर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है. पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो.

पीएम मोदी के दौरे की वजह से सड़कों पर भीड़ और डायवर्जन हो सकता है. इसलिए अगर बहुत जरूरी न हो, तो 14 अप्रैल को इस रूट पर सफर करने से बचें या पुलिस द्वारा बताए गए रास्तों का ही पालन करें. इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर बहुत आसान और कम समय वाला हो जाएगा.

Featured Video Of The Day
Noida Workers Protest: नोएडा मजदूर हिंसा पर हाईलेवल मीटिंग, यूपी DGP ने दे दिया ये आदेश
Topics mentioned in this article