अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर के बावजूद खाड़ी क्षेत्र में तनाव की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. हॉर्मूज जलडमरूमध्य के बंद होने से वैश्विक कच्चे तेल की आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हुई है. डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान को अमेरिकी झंडे के रंगों में दिखाते हुए विवादित पोस्ट साझा की है.