Delhi-Dehradun Expressway पर कितना होगा बस का किराया? जानें कितने बजे से कितने बजे तक चलेंगी बस

Delhi-Dehradun Expressway: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए एक्सप्रेसवे पर बसों का किराया पहले से कम हो सकता है. यानी यात्रियों को समय के साथ-साथ पैसों की भी बचत होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Delhi-Dehradun Expressway: कितना होगा बस का किराया?

Delhi-Dehradun Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बीते दिन यानी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. इसके साथ ही अब दिल्ली से देहरादून का सफर और आसान हो गया है. पहले जहां राजधानी से देहरादून पहुंचने में 6 से 7 घंटे का समय लगता था, अब यह समय घटकर 2.5 से 3 घंटे हो गया है. इस बीच लोगों के मन में कई सवाल भी हैं. इन्हीं में एक सवाल है कि आखिर इस एक्सप्रेसवे पर बस का किराया कितना होगा, साथ ही कितने बजे से कितने बजे तक बस चलेंगी. आइए जानते हैं- 

कितना होगा बस का किराया?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए एक्सप्रेसवे पर बसों का किराया पहले से कम हो सकता है. फिलहाल दिल्ली से देहरादून के लिए वॉल्वो बस का किराया 945 रुपये है, जो घटकर करीब 745 रुपये हो सकता है. एसी बस का किराया 704 रुपये से घटकर 630 रुपये हो सकता है. इसके अलावा साधारण बस का किराया 420 रुपये हो, जो घटकर 380 रुपये हो सकता है.

यानी यात्रियों को समय के साथ-साथ पैसों की भी बचत होगी. माना जा रहा है कि सरकारी बसों के किराए घटने के बाद निजी बस ऑपरेटर भी अपने किराए में 10-15% तक कमी कर सकते हैं.

कितनी बसें चलेंगी?

उत्तराखंड परिवहन निगम ने पहले चरण में 14 बसें चलाने का फैसला किया है. इनमें 8 वॉल्वो और 6 एसी बसें शामिल होंगी. ये बसें नॉन-स्टॉप होंगी और सीधे दिल्ली के आईएसबीटी तक जाएंगी. जरूरत के अनुसार आगे और बसें भी बढ़ाई जा सकती हैं.

Advertisement
दिल्ली जाने वाली बसों का समय

एसी बसें- 

  • सुबह 4:00 बजे
  • सुबह 8:30 बजे
  • सुबह 10:30 बजे
  • सुबह 11:30 बजे
  • दोपहर 1:30 बजे
  • रात 11:30 बजे
वॉल्वो बसें-
  • सुबह 5:00 बजे
  • सुबह 7:00 बजे
  • सुबह 9:30 बजे
  • दोपहर 3:00 बजे
  • शाम 5:00 बजे
  • रात 8:00 बजे
  • रात 9:00 बजे
  • रात 11:00 बजे
देहरादून लौटने वाली बसों का समय

एसी बसें-

  • सुबह 9:30 बजे
  • सुबह 10:00 बजे
  • दोपहर 2:30 बजे
  • दोपहर 3:30 बजे
  • शाम 4:30 बजे
  • शाम 7:30 बजे
वॉल्वो बसें-
  • सुबह 5:00 बजे
  • सुबह 6:00 बजे
  • सुबह 9:00 बजे
  • सुबह 11:00 बजे
  • दोपहर 1:00 बजे
  • दोपहर 3:30 बजे
  • रात 9:00 बजे
  • रात 11:00 बजे

यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Expressway Toll: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कितना टोल देना होगा? आज PM Modi करेंगे उद्घाटन, यहां जानिए पूरी डिटेल

टिकट बुकिंग कैसे करें?

यात्री आईएसबीटी के काउंटर नंबर 36 से मैन्युअल टिकट ले सकते हैं. इसके अलावा Pathik App, RedBus और AbhiBus के जरिए भी आसानी से टिकट बुक की जा सकती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान का ऑपरेशन 'लगान'? हिट लिस्ट में वो 5 कौन, जिसका तेहरान ने दे दिया ऑर्डर
Topics mentioned in this article