Dadar Prayagraj Superfast Special Train: अगर आप मुंबई और प्रयागराज के बीच अक्सर सफर करते हैं या करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. पश्चिम रेलवे ने दादर और प्रयागराज के बीच एक नई सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन सर्विस शुरू कर दी है. इस ट्रेन की मदद से यात्रियों के लिए गर्मियों में सफर करना पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा. साथ ही इससे भीड़ भी कम होने की उम्मीद की जा रही है. आइए जानते हैं इस ट्रेन का रूट, टाइमिंग समेत जरूरी डिटेल...
यह भी पढ़ें: 26 मई से फिर से शुरू होगी दिल्ली-लेह बस सर्विस, जानें कितना लगेगा किराया, रूट, टाइमिंग और पूरी डिटेल
12 जुलाई तक चलेंगी ट्रेने
ट्रेन नंबर 04140, दादर से प्रयागराज सुपरफास्ट ट्रेन 24 मई से शुरू हो चुकी है और ये सर्विस 12 जुलाई तक चलेगी. साथ ही ये ट्रेन हर हफ्ते रविवार को ही चलेगी. वहीं, वापसी में प्रयागराज से दादर के लिए ये सुपरफास्ट ट्रेन 10 जुलाई तक चलेगी. साथ ही ये ट्रेन भी साप्ताहिक होगी और हर शुक्रवार को चलेगी.
क्या है ट्रेन की टाइमिंग?
दादर से चलने वाली यह सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन रात 00:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 05:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. ऐसे में जो लोग रात में सफर करना पसंद करते हैं उनके लिए ये ट्रेन एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 04139 प्रयागराज से शाम 17:10 बजे चलेगी और अगले दिन रात 22:40 बजे दादर पहुंचेगी.
दादर और प्रयागराज के बीच प्रमुख स्टेशन
यात्रियों के लिए यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए ये ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इन स्टेशनों में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, इडगाह, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी और फतेहपुर शामिल हैं.
ट्रेन में होंगे ये कोच
24 कोच की दादर प्रयागराज सुपरफास्ट ट्रेन में स्लीपर के नौ, थर्ड एसी के चार, जेनरल के आठ, सकेंड एसी का एक और एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे. इससे यात्रियों के लिए सफर करना सुविधाजनक हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: Barrier-Free Toll को झांसा देने की न करना गलती, भरना पड़ेगा दोगुना जुर्माना, जान लें जरूरी नियम














