साइबर ठग ने आपके खाते में लगा दी है सेंध, तो एक फोन कॉल बचा देगा आपका सारा पैसा

साइबर ठग ने आपके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा द‍िए हैं, तो परेशान ना होइए इस नंबर पर कॉल करके आप अपना पैसा स‍िक्‍योर कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
साइबर क्राइम से इस तरह बचाएं अपना सारा पैसा.

How to Report Cyber Fraud: आजकल ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से हमारा काम काफी आसान हो गया है. बिल भरना हो, पैसे भेजने हों या शॉपिंग करनी हो, सब कुछ चंद सेकेंड में हो जाता है. लेकिन इसी का फायदा ठग भी उठा रहे हैं. साइबर अपराध इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि जरा सी गलती आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकता है. फ्रॉड के लिए एक कॉल, एक मैसेज या एक लिंक ही काफी है. सबसे बड़ी परेशानी तब आती है, जब ठगी का पता चलते ही हम घबरा जाते हैं. इसी घबराहट में या तो लोग देर कर देते हैं या गलत जगह शिकायत करते हैं. अगर सही समय पर सही कदम उठा लिया जाए, तो आपकी मेहनत की कमाई बच सकती है. इसके लिए आपको सिर्फ कॉल करना होता है.

बिजली कनेक्शन में नाम कैसे ट्रांसफर करें? अब घर बैठे करें ऑनलाइन यह बदलाव

ठग कैसे फंसाते हैं

ज्यादातर साइबर फ्रॉड एक जैसे पैटर्न पर चलते हैं. कोई खुद को बैंक का अधिकारी बताकर ओटीपी मांगता है, कोई केवाईसी बंद होने का डर दिखाता है, कहीं रिफंड या कैशबैक के नाम पर लिंक भेजा जाता है. कई बार फर्जी कस्टमर केयर नंबर गूगल पर दिखा दिए जाते हैं, जिन पर कॉल करते ही जाल बिछ जाता है. ध्यान रखें, कोई भी बैंक, यूपीआई या सरकारी संस्था फोन पर आपसे ओटीपी, पिन या पासवर्ड नहीं मांगती है. 

ठगी का शक होते ही पहला काम क्या करें

जैसे ही आपको लगे कि आपके खाते से बिना आपकी मर्जी के पैसे कट गए हैं या किसी ने ओटीपी, लिंक या फर्जी कॉल के जरिए धोखा दिया है, एक सेकेंड भी सोचे बिना तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें. यह भारत सरकार की नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन है और यह 24 घंटे, सातों दिन काम करती है. इस नंबर पर कॉल करने से आपकी शिकायत तुरंत दर्ज होती है और आपके बैंक या UPI ऐप को अलर्ट भेजा जाता है. इसमें ठगी की रकम आगे ट्रांसफर होने से पहले ही रोकने की कोशिश की जाती है, जितनी जल्दी आप शिकायत करेंगे, आपके पैसे मिलने की संभावना भी उतनी ही ज्यादा होती है.

कॉल करते समय क्या जानकारी दें

1930 पर कॉल करते वक्त घबराएं नहीं और आराम से एक-एक जानकारी दें. जैसे किस नंबर या ऐप से ठगी हुई, कितने पैसे गए, ट्रांजैक्शन का समय और तरीका क्या था. अगर आपके पास मैसेज, कॉल डिटेल या ट्रांजैक्शन आईडी है, तो वे भी जरूर शेयर करें. इसके अलावा आप ऑफिशियल वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं. इससे आपका मामला रिकॉर्ड में आ जाता है और आगे की कार्रवाई तेज हो जाती है..

क्या करें, क्या नहीं

1. अनजान लिंक पर कभी क्लिक न करें, चाहे मैसेज कितना ही भरोसेमंद क्यों न लगे.

2. किसी को भी अपने फोन का रिमोट एक्सेस न दें.

3. सोशल मीडिया पर दिखने वाले फ्री गिफ्ट, लॉटरी या भारी डिस्काउंट वाले ऐड अक्सर ठगी का जाल हो सकते हैं.

4. अपने बैंक और यूपीआई ऐप को हमेशा ऑफिशियल स्टोर से ही अपडेट करें.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: अमेरिका के अरबों रुपए स्वाहा | Syed Suhail | Trump | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article