Char Dham Yatra New protocol 2026: अगर आप चार धाम यात्रा 2026 की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है. उत्तराखंड सरकार ने यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए चार धाम यात्रा के नए स्वास्थ्य नियम लागू किए हैं. ये नियम खास तौर पर ऊंचाई पर होने वाली बीमारियों के खतरे को देखते हुए बनाए गए हैं. अब यात्रा शुरू करने से पहले स्वास्थ्य जांच अनिवार्य होगी और मेडिकल जांच के नियम पहले से सख्त कर दिए गए हैं. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सभी श्रद्धालु यात्रा के लिए पूरी तरह स्वस्थ और तैयार हों.
चारधाम यात्रा के कपाट खुलने की डेट (Chardham Yatra Opening Date 2026)
- बद्रीनाथ- 23 अप्रैल (06:15 AM)
- केदारनाथ- 22 अप्रैल (08:00 AM)
- गंगोत्री- 19 अप्रैल
- यमनोत्री- 19 अप्रैल
चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन- 'Tourist Care Uttarakhand' ऐप या वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें
सबसे अच्छा समय- मई से जून (गर्मी) और सितंबर से अक्टूबर
हेलीकॉप्टर बुकिंग- heliservices.uk.gov.in से ही करें
चार धाम यात्रा के नए नियमसरकार ने चार धाम यात्रा 2026 के लिए स्वास्थ्य जांच के नियमों को और सख्त कर दिया है. अब यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले पूरी मेडिकल जांच करवानी होगी. इसका मकसद यह है कि दिल की बीमारी, सांस की समस्या या किसी और गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों की पहचान पहले ही हो जाए. प्रशासन चाहता है कि यात्रा के दौरान होने वाली मेडिकल इमरजेंसी कम की जा सके, क्योंकि यह यात्रा अक्सर खराब मौसम और कठिन रास्तों में होती है. इससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा का अनुभव बेहतर होगा.
यह भी पढ़ें:- Amarnath Yatra 2026 Registration: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए घर बैठे कैसे करें पंजीकरण
- फिटनेस सर्टिफिकेट जमा करना
- मौके पर स्वास्थ्य जांच कराना
- अपनी मेडिकल जानकारी के साथ पंजीकरण करना
चार धाम यात्रा के स्वास्थ्य नियम सिर्फ कागजी औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं. चार धाम यात्रा के रास्ते ऊंचे पहाड़ों पर हैं, जहां हवा में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है. पहले कई यात्रियों को ऊंचाई की वजह से सांस की दिक्कत, थकान या अचानक स्वास्थ्य समस्याएं हुई हैं. स्वास्थ्य जांच से ऐसी समस्याओं को पहले ही पहचाना जा सकेगा और यात्रा को सुरक्षित व आसान बनाया जा सकेगा.














